Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa 27 December 2025 Written Update Vasundhara and Khyaati Calls to Invite but with a Twist
Anupamaa 27 Dec: अनुपमा के लिए आई एक नई मुसीबत, पार्टी से पहले आएगा ख्याति-वसुंधरा का कॉल

Anupamaa 27 Dec: अनुपमा के लिए आई एक नई मुसीबत, पार्टी से पहले आएगा ख्याति-वसुंधरा का कॉल

संक्षेप:

Anupamaa 27 December 2025 Written Update: अनुपमा सीरियल में अब फिर एक बार अनु की चुनौतियां कोठारियों की वजह से बढ़ने वाली हैं। शनिवार को आप देखेंगे कि ख्याति अनुपमा को एक खास वजह से कॉल करेगी।

Dec 27, 2025 03:15 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa 27 December 2025 Written Update: अनुपमा सीरियल में शनिवार को आप देखेंगे कि रजनी की एक और कोशिश नाकाम होगी। क्योंकि उसे कागजों पर अनुपमा के साइन नहीं मिल पा रहे हैं, तो ऐसे में वो कोशिश करेगी कि अनुपमा के अंगूठे का निशान ले ले। रजनी कोशिश भी करेगी, लेकिन अनुपमा के बार-बार करवट लेने के चलते वो नाकाम रहेगी। उधर लीला और अनुपमा जब बैठी बातें कर रही होंगी तभी अनुपमा के नंबर पर ख्याति का कॉल आएगी। दोनों के माथे पर शिकन आ जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अनुपमा के लिए आई यह नई मुसीबत

अनुपमा जब कॉल उठाएगी तो ख्याति बहुत खुश होगी और कहेगी कि उसने उन्हें इनवाइट करने के लिए कॉल किया था। ख्याति बताएगी कि उसने प्रार्थना की गोदभराई में इनवाइट करने के लिए कॉल किया था। ख्याति बहुत खुश होगी और बहुत उत्साह के साथ बात कर रही होगी। लेकिन बातों ही बातों में वो यह कह जाएगी कि अब वो अपने आर्यन को अपने से किसी भी सूरत में दूर नहीं जाने देगी। प्रार्थना और उसके बच्चे को अपने पास ही रखेगी। यह सुनकर अनुपमा और वसुंधरा सन्न रह जाएंगी।

वसुंधरा देगी अनुपमा को यह दिहायत

लेकिन शायद इतना काफी नहीं था, क्योंकि इसके बाद वसुंधरा कोठारी फोन छीन लेगी और अनुपमा को खूब जली-कटी सुनाएगी। वसुंधरा कोठारी कहेगी, "वैसे तो आप लोग बिन बुलाए चले आते हैं, लेकिन अब इज्जत मिल रही है तो ले लीजिए।" वसुंधरा साफ हिदायद देगी कि उन्हें यहां आकर कुछ भी अपने तरीके से करने की कोशिश नहीं करनी है, क्योंकि सब कुछ वही लोग प्लान करेंगे और सारी चीजें उनके हिसाब से होंगी। अनुपमा और लीला को न्यौता तो सिर्फ फॉलमैलिटी के तौर पर दिया जाएगा।

रजनी के यहां ये चीजें नोटिस करेगी राही

उधर राही और प्रेम जब रजनी के घर पहुंचेंगे तो कई अजीब चीजें नोटिस करेंगे। राही देखेगी कि रजनी और उसका बेटा पूरी कोशिश कर रहे हैं कि गलती से भी वो कोई कागज ना देख लें। इतना ही नहीं रजनी डिनर के बाद राही को एक महंगी ब्रेसलेट गिफ्ट करेगी। राही समझ जाएगी कि रजनी किसी ना किसी तरह से उसको अपनी साइड करने की कोशिश कर रही है। सीरियल में आगे और कौन से ट्विस्ट आने वाले हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।