जानिए अनुपमा का आज का एपिसोड क्यों हो रहा सेलिब्रेट, अनुज के कमबैक पर क्यों भड़के हैं फैंस?

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa 27 April 2026 Episode Reactions: रुपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा आज जमकर सेलिब्रेट किया जा रहा है। फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे, लेकिन वहीं दूसरी तरफ गौरव खन्ना को ट्रोल किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला? चलिए जानते हैं।

जानिए अनुपमा का आज का एपिसोड क्यों हो रहा सेलिब्रेट, अनुज के कमबैक पर क्यों भड़के हैं फैंस?

Anupamaa 27 April 2026 Full Episode: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का सोमवार का एपिसोड फैंस जमकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस तरह के ढेरों ट्वीट किए जा रहे हैं जिनमें लोग अनुपमा सीरियल की स्टार कास्ट और मेकर्स को बधाई दे रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर आज के एपिसोड में ऐसा क्या खास है? तो आपको बता दें कि रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर इस टीआरपी टॉपर सीरियल ने अपने 2000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। बीते कई सालों से हफ्ते के सातों दिन दर्शकों को एंटरटेन कर रहा यह धारावाहिक लगातार दर्शकों का फेवरिट बना हुआ है। लेकिन आज के एपिसोड में दर्शकों को और क्या खास लगा? चलिए जानते हैं।

गौरव खन्ना शो में वापसी को लेकर ट्रोल

टीवी सीरियल अनुपमा में गौरव खन्ना की वापसी को लेकर लगातार बज बना हुआ है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि गौरव खन्ना फिर एक बार अनुज कपाड़िया के किरदार में वापसी करने वाले हैं। गॉसिप्स के बीच ट्विटर पर कुछ लोग गौरव खन्ना को ट्रोल करते दिखाई पड़े। एक फॉलोअर ने लिखा- सुपरस्टार जी बिग बॉस में तो टीआरपी ला नहीं पाए, यहां इस शो की लाज कैसे बचा पाएंगे। एक शख्स ने मजाकिया लहजे में लिखा- कुछ लोगों के पास व्लॉगिंग करने के अलावा और कोई काम नहीं है। टॉप 5 में सिर्फ गौरव खन्ना ही है जो अभी घर पर बैठा हुआ है। बेचारा बिग बॉस में तो कुछ कर नहीं पाया और अब राजन शाही के तलवे चाट रहा है। इसी तरह के कई कमेंट लोगों ने गौरव खन्ना को लेकर किए हैं।

फूले नहीं समा रहे हैं अनुज के फैंस

जहां एक तरफ अनुज कपाड़िया की शो में वापसी की खबरों से लोग नाराज हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अनुज कपाड़िया के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में ढेरों फैंस ने लिखा है कि अनुज की शो में वापसी इसमें चार चांद लगा सकती है। एक यूजर ने जहां शो में अनुज की वापसी को लेकर मेकर्स से धमाकेदार एंट्री प्लान करने को कहा है, तो वहीं एक शख्स ने लिखा है कि शो की टीआरपी अनुज कपाड़िया की वापसी से नई ऊंचाई छू सकती है। क्योंकि अनुज को शो से हटाए जाने के बाद से टीआरपी में भारी गिरावट देखने को मिली थी।

क्या वनराज शाह भी लौटेंगे वापस?

बता दें कि बीते कुछ वक्त से अनुपमा सीरियल में अनुज कपाड़िया की काफी चर्चा हो रही है। मेकर्स श्रुति को भी वापस ले आए हैं। इसी वजह से लगातार गौरव खन्ना की शो में वापसी की बातें जोरों पर हैं। इसी बीच यह भी देखना होगा कि क्या मेकर्स सुधांशु पांडे और अन्य उन कलाकारों को भी वापस लाएंगे जो पहले शो में काफी दमदार रोल प्ले कर रहे थे। वनराज शाह को सीरियल से हटाने की वजह से भी इसकी टीआरपी में गिरावट आई थी। साथ ही जब गौरव खन्ना को शो में वापस लाया जाएगा, तो यह भी देखना होगा कि क्या उसके परिवार के लोगों को भी फिर से जगह मिलेगी। सवाल बहुत से हैं, लेकिन जवाबों के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।