Anupamaa: अचानक कहां लापता हुआ पराग कोठारी? पावर ऑफ अटॉर्नी को लेकर मचेगा घमासान
Anupamaa 26 April 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का रविवार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। जानिए अपकमिंग एपिसोड में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स।

Anupamaa 26 April 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि कोठारी निवास में 'पावर ऑफ अटॉर्नी' को लेकर घमासान हो जाएगा। वसुंधरा कोठारी इस बात से चिढ़ी बैठी है कि पराग ने उसे देने की बजाए अपनी पत्नी ख्याति को 'पावर ऑफ अटॉर्नी' क्यों दी! वहीं ख्याति को इस बात की फिक्र है कि उसका पति पराग न जाने कहां चला गया है। वह पराग के वापस नहीं आने की वजह से बहुत ज्यादा परेशान होगी। उसे बार-बार यह लग रहा है कि पता नहीं पराग वापस लौटेगा या नहीं। वह पूरे घर में बौखलाई घूम रही होगी।
कोठारी मेंशन में इस बात पर मचेगा घमासान
ख्याति की यह हालत देखकर राही को फिक्र होगी और वह जाकर उसे समझाने की कोशिश करेगी कि पराग कहीं नहीं गया है, वह वापस आ जाएगा। ख्याति उलटा राही पर ही भड़क जाएगी और कहेगी कि वह उसे समझाना बंद करे। ख्याति कहेगी कि अगर पराग कहीं गया नहीं है तो उसने इस तरह अचानक उसे 'पावर ऑफ अटॉर्नी' क्यों दी? तब राही उसे समझाएगी कि पराग को लगता है कि वह योग्य है और इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह संभाल सकती है। इसी बीच सिचुएशन में वसुंधरा कोठारी की एंट्री होगी।
वसुंधरा कोठारी को सफाई देगी उसकी बहू
वसुंधरा कोठारी पहले तो ख्याति पर भड़केगी और उसे जली-कटी सुनाएगी, लेकिन बाद में राही पर निशाना साधेगी। वह राही को उसकी मां की तरह बताएगी और राही पर वसुंधरा कोठारी को भड़काने का आरोप लगाएगी। राही साफ कहेगी कि उसने ख्याति को नहीं भड़काया है और पराग ने जो फैसला लिया वो उसका खुद का फैसला है। इधर अनुपमा दिग्विजय और बंकू को लेकर अपनी मां के घर पहुंचेगी और उनसे माफी मांगेगी कि उसका घर दिग्विजय सर के घर जितना बड़ा नहीं है। लेकिन दिग्विजय जो जवाब देगा उसे सुनकर अनुपमा हैरान रह जाएगी।
शाह निवास में उमड़ा भावनाओं का सैलाब
वह कहेगा कि वो उन्हें और बंकू को ऐसा कहकर शर्मिंदा कर रही है। अनुपमा दोनों को अपनी मां के किस्से सुनाएगी कि कैसे उसका यह घर उसके भाई भावेश के पास था। अनुपमा और दिग्विजय इसी घर में वक्त बिता रहे होंगे और बंकू भी यही ठहरा अपने पुराने वक्त को याद कर रहा होगा। इसी बीच उधर शाह निवास में लीला को यह अहसास होगा कि अनुपमा वापस आ गई है। हालांकि हंसमुख उसे समझाएगा कि यह उसका वहम है। हालांकि दोनों इस बात से अनजान हैं कि अनुपमा अहमदाबाद लौट चुकी है और जल्द ही वहां आ सकती है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड के ट्विस्ट जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


