Anupamaa 25 Feb: लीला का होगा शाह निवास में कमबैक, गौतम गांधी ने चला अपना तुरुप का इक्का

Feb 25, 2026 02:36 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa 25 February 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी दमदार रहने वाला है। शो में एक बार फिर लीला की वापसी होने वाली है।

Anupamaa 25 Feb: लीला का होगा शाह निवास में कमबैक, गौतम गांधी ने चला अपना तुरुप का इक्का

टीवी सीरियल अनुपमा के बुधवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि नकली चाभी बनाकर तोषू लीला और बापूजी की अलमारी खोल लेगा। वह पाखी को भी अपने साथ शामिल कर लेगा और जहां पाखी लीला की जूलरी पहनकर खुश होती नजर आएगी तो वहीं तोषू यह दिमाग लगा रहा होगा कि यह जमीन कहां पर होगी और इसे बेचकर वो कितना अमीर हो जाएगा। दोनों यह कल्पना करने लगेंगे कि कैसे बापूजी और बा के गुजर जाने के बाद उन्हें यह घर मिल जाएगा और वह यहां पर एक आलीशान बिल्डिंग बनवाएंगे। जिसके टॉप फ्लोर पर वो खुद रहा करेंगे।

लीला का होगा शाह निवास में कमबैक

लीला और तोषू जब ये सब बातें कर ही रहे होंगे कि दो चप्पलें उड़ती हुई आएंगी और उन्हें जोर से लगेंगी। ये चप्पलें और किसी की नहीं बल्कि लीला की होंगी। लीला गुस्से से तमतमाती हुई उनके कान कसेगी और उनके हाथ से जूलरी और प्रॉपर्टी के कागज छीन लेगी। लीला दोनों को हिदायत देगी कि आज के बाद अगर उन्होंने गलती से भी उसकी अलमारी खोलने की या इन चीजों पर नजर मारने की कोशिश की, तो उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा। लीला दोनों के जाने के बाद ईश्वर से प्रार्थना करेगी और सोचने लगेगी कि उसने अपने बुढ़ापे के लिए ये सब बचाकर रखा था, ताकि उसे और हंसमुख को किसी के आगे हाथ ना फैलाने पड़ें, लेकिन उनके बच्चे ही उनके लिए श्राप बन गए हैं।

कोठारी निवास में होगा जोरदार धमाका

इधर यह सब चल रहा होगा और उधर कोठारी मेंशन में एक बड़ा कांड हो जाएगा। जिस वक्त कोठारी परिवार के सभी लोग बैठकर अगली एग्जिबिशन की प्लानिंग कर रहे होंगे, तभी अचानक एक बड़ी बिजनेस फैमिली का जोड़ा अचानक घर आ धमकेगा। ये लोग बहुत गुस्से में होंगे और पराग कोठारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाएंगे। पूछने पर पता चलेगा कि इस कपल ने हालिया एग्जिबिशन से जो जूलरी खरीदी थी, वो नकली निकली। पराग कोठारी के पांव तले जमीन खिसक जाएगी। वह कहेगा कि ऐसा हो ही नहीं सकता है। पराग कोठारी झट से हीरा जांचने वाली डिवाइस लाकर इस कपल की लाई हुई सभी जूलरी जांचने लगेगा।

गौतम गांधी ने फेंका अपना तुरुप का इक्का

लेकिन उसे तब जोर का झटका लगेगा, जब वो देखेगा कि वाकई ये सभी हीरे नकली हैं। पराग को शक होगा कि शायद मशीन में ही कोई दिक्कत है, वो ख्याति को बुलाएगा और उसके कंगन में लगा हीरा चेक करेगा- यह हीरा असली होगा। पराग आश्वासन देगा कि वो कभी बिजनेस में गलत करने के बारे में सोच भी नहीं सकता है। मौके का फायदा उठाते हुए गौतम गांधी तुरंत प्रेम-राही और बाकी बच्चों की तरफ पराग के शक की सुई मोड़ देगा। पराग और वसुंधरा को नहीं पता कि यह सब कुछ गौतम गांधी का ही किया धरा है। कहानी में आगे कौन से ट्विस्ट आने वाले हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।