Anupamaa: जीतकर भी हार जाएगा प्रेम, राउंड 1 में अनुपमा मारेगी बाजी, श्रुति करेगी नीच हरकत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa 24 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का बुधवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। कहानी में एक मजेदार सीक्वेंस उस वक्त देखने को मिलेगा, जब प्रेम कोठारी को पता चलेगा कि अनुपमा पहला राउंड जीत गई है।

Anupamaa 24 June 2026 Written Update

Anupamaa 24 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के बुधवार के एपिसोड की शुरुआत कॉम्पटिशन में प्रेम और अनुपमा की मशक्कतों से होगी। एक तरफ जहां प्रेम को पहले ही राउंड में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा बहुत कम जानकारी के बावजूद इतना लजीज खाना बनाएगी कि छा जाएगी। फाइनल नतीजे में अनुपमा और प्रेम दोनों ही बाजी मार जाएंगे। लेकिन अनुपमा जीत के बाद खुश होगी, लेकिन प्रेम जीतने के बावजूद मायूस होगा। क्योंकि उसे अपनी जीत की खुशी से ज्यादा अनुपमा की जीत का दुख होगा।

जीतकर भी हार जाएगा प्रेम कोठारी

कॉम्पटिशन के बाद जब जज दोनों के कैफे से जाने वाले होंगे, तब अनुपमा की टीम और प्रेम-श्रुति की टीम की मुलाकात होगी। जहां एक तरफ अनुपमा के चेहरे पर खुशी और मुस्कान होगी, वहीं दूसरी तरफ प्रेम जीत के बावजूद अंदर से कुंठित ही नजर आएगा। वह जीतकर भी हारा हुआ नजर आएगा, क्योंकि उसके चेहरे से खुशी गायब होगी। अनुपमा प्रेम को जीत की शुभकामनाएं देगी लेकिन प्रेम पलटकर कुछ नहीं कहेगा। उसकी तरफ से श्रुति ही अनुपमा को जीत की बधाई देगी, लेकिन उसके बाद यह भी कह देगी कि यह अनुपमा की आखिरी जीत है, इसके बाद आगे उसके हिस्से में सिर्फ हार आने वाली है। अंश को बहुत गुस्सा आएगा, लेकिन वह कुछ कहेगा नहीं।

मुंह में दही जमाकर खड़ी रहेगी राही

राही और वसुंधरा तो पहले ही नफरत से भरी हुई हैं, और सिर्फ प्रेम का सपोर्ट करती हैं। इसलिए दोनों ही कुछ नहीं कहेंगी। अनुपमा ही जवाब देगी और कहेगी कि जीतना-हारना उसके हाथ में नहीं है। उसके हाथ में सिर्फ हुनर और दिल में ममता है, और यह उससे कोई छीन नहीं सकता है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आएगा जब शो के जज अनुपमा और प्रेम से कहेंगे कि दोनों ही रिश्तेदार हैं और दोनों में ही गजब का कुकिंग टैलेंट है। जज दोनों को सुझाव देंगे कि अगर वो दोनों एक साथ मिलकर काम करें तो उनका मुकाबला पूरे अहमदाबाद के कैफे नहीं कर पाएंगे।

Prem Character in Anupama Serial

अनुपमा की खुशी और प्रेम की चिढ़

यह सुनकर जहां एक तरफ अनुपमा के चेहरे पर मुस्कान होगी, वहीं प्रेम मुंह फेर लेगा। वसुंधरा भी आंखें घुमाकर दूसरी तरफ देखने लगेगी। घर लौटकर अनुपमा पूरे परिवार के साथ अपनी जीत सेलिब्रेट करेगी, लेकिन प्रेम बेचारा इसी खिसियाहट में परेशान होगा कि अनुपमा क्यों जीत गई। नफरत और गुस्सा अभी भी उसके ऊपर हावी है। जाने से पहले शो के जज दोनों को यह बताकर जाएंगे कि आने वाला राउंड और भी ज्यादा मुश्किल होने वाला है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल की कहानी आगे क्या मोड़ लेने वाली है, जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।