Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa 24 December 2025 Written Update Anu Supports Sarita Takes Bold Stand
Anupamaa 24 Dec: सरिता पर लगेगा चोरी का आरोप, अनुपमा जाएगी सबके खिलाफ, ईशानी ने फिर खेली नई चाल

Anupamaa 24 Dec: सरिता पर लगेगा चोरी का आरोप, अनुपमा जाएगी सबके खिलाफ, ईशानी ने फिर खेली नई चाल

संक्षेप:

Anupamaa 24 December 2025: टीवी सीरियल अनुपमा के बुधवार के एपिसोड में ईशानी बड़ी चालाकी से अपनी चोरी का आरोप सरिता पर डाल देगी। इसके अलावा भी शो में कई ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।

Dec 24, 2025 02:09 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa 24 December 2025 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा में बुधवार को सरिता को पता चलेगा कि लॉकर से गहने चोरी हो गए हैं। मौका देखकर ईशानी और पाखी झट से सरिता पर चोरी का आरोप लगा देंगी। मां-बेटी पहले से तैयारी कर चुकी होंगी कि ऐसी सिचुएशन में क्या करना है। उधर पराग की धड़कनें बढ़ी जा रही हैं कि आखिर अभी तक कागजों पर साइन क्यों नहीं हुए हैं। इस सबके बीच रजनी लगातार इस कोशिश में है कि किसी तरह कागजों पर साइन करवाए जा सकें। जानिए रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के 24 दिसंबर 2025 के एपिसोड में आपको क्या कुछ देखने को मिलेगा।

राही अपनी मां को फिर से समझाएगी पर..

अनुपमा और राही जब साथ में शॉपिंग करने गई होंगी तब फिर एक बार बेटी मां को समझाएगी कि उसे रजनी पर शक होता है। अनुपमा कहेगी कि शक का दुनिया में कोई इलाज नहीं है, वह कहेगी कि दुनिया में दो तरह के लोग कभी खुश नहीं रहते। एक वो जो सब पर शक करते हैं, और दूसरे वो जो सब पर यकीन कर लेते हैं। लेकिन फिर भी राही की कही बात अनुपमा के जेहन में रह जाएगी और अगली सुबह जब रजनी उसके घर पहुंचेगी और साइन करवाने की कोशिश करेगी तो अनुपमा बार-बार हिचकिचाएगी।

अनुपमा पर साइन का दबाव बनाएगी रजनी

वहीं रजनी बीती रात पराग की उस फोन कॉल के बारे में सोचेगी, जिसमें जल्द कागजों पर साइन करवाने की बात कही गई थी। रजनी दबाव बनाएगी कि अनुपमा जल्दी साइन करे, लेकिन अनु सोचेगी कि अभी तक उसकी बेटी और दामाद ने ये कागज पढ़े नहीं हैं। इसी बीच सरिता घबराई हुई अंदर आएगी और बताएगी कि उसके लॉकर में गहने नहीं हैं। माहौल में बहुत ज्यादा तनाव बढ़ जाएगा। पाखी जो कि पहले ही ईशानी के साथ बातचीत में यह जान चुकी है कि गहने उसकी बेटी ने ही चुराकर गिरवी रख दिए हैं, फौरन पैंतरा बदलेगी।

सरिता का सपोर्ट करेंगी अनुपमा-जस्सी

पाखी अपनी बेटी से चुपके से कहेगी कि हमें जल्दी कुछ करना होगा, वरना सारी बात हम पर आ जाएगी। ईशानी फौरन सरिता पर चोरी का इल्जाम लगा देगी और अलग-अलग तरह के तर्क देगी कि क्यों इस बात की पूरी संभावना है कि सरिता चोरी कर सकती है। लेकिन अनुपमा भारती का साथ देगी और कहेगी कि उसे पूरा यकीन है कि सरिता ऐसा नहीं कर सकती। जस्सी, भारती और रजनी भी सरिता का ही साथ देंगी। बात दब जाएगी, लेकिन अनुपमा को ईशानी और पाखी पर शक हो चुका है, जल्द ही ईशानी की पोल खुलेगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;