Anupamaa 23 June: राही की नजरों में गिर जाएगा प्रेम! तोषू की वजह से आ सकता है मेगा ट्विस्ट
Anupamaa 23 June 2026 Written Update: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का मंगलवार का एपिसोड कुछ नए उतार-चढ़ावों के नाम रहने वाला है। तोषू की वजह से आगे कहानी में बड़ा ट्विस्ट देखने मिल सकता है।

Anupamaa 23 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत प्रेम के किचन से अनुपमा की डायरी चुराने की कोशिश से होगी। वह कामयाब हो भी जाएगा, लेकिन जल्दबाजी में लड़खड़ाकर गिर पड़ेगा। नजरें उठाएगा तो सामने ही उसे दिग्विजय खड़ा दिखेगा। दिग्विजय प्रेम से पूछेगा कि उसे लगी तो नहीं, लेकिन प्रेम बिना कुछ कहे जल्दबाजी में वहां से चला जाएगा। दिग्विजय को यह तो पता नहीं चलेगा कि प्रेम ने अनुपमा की डायरी चुराई है, लेकिन उसे किचन में एक मोरपंख जरूर मिलेगा, जो उसी डायरी से गिरा होगा।
राही की नजरों में गिरेगा प्रेम कोठारी
उधर प्रेम हड़बड़ी में यह डायरी घर लेकर पहुंचेगा और अपनी दराज में रख देगा, जहां वो बाकी का सामान रखता है। माना जा रहा है कि राही यह डायरी देख लेगी और उसे अपने पति पर शर्म आएगी। एक पल के लिए प्रेम को भी लगेगा कि वह यह क्या कर रहा है। लेकिन फिर जीत की सनक और नफरत की आग उसे उसकी अच्छाई भूलने को मजबूर कर देगी। तोषू ने प्रेम को अनुपमा की डायरी चुराते हुए देख लिया होगा। हालांकि वो बजाए अपनी मां को बताने के जाकर प्रेम से बात करेगा और कहेगा कि आपकी जीत में ही मेरी जीत है। साथ ही आपके फायदे में ही मेरा फायदा है। प्रेम और श्रुति बिना कुछ कहे वहां से चले जाएंगे। असल में तोषू चाहता है कि प्रेम का राज छिपाए रखने के लिए वह उसे पैसे दे।
तोषू ही खोलेगा प्रेम की चोरी की पोल?
हालांकि फैन थ्योरीज की मानें तो प्रेम और श्रुति गौतम से अलग हैं और वह उसे पैसे नहीं देंगे। बाद में तोषू पैसों के ही लालच में दिग्विजय और अनुपमा को यह राज बता देगा कि प्रेम ने डायरी चुराई थी। पार्टी के दौरान ही एक ईमेल के जरिए दिग्विजय को पता चलेगा कि पहला राउंड कंटेस्टेंट के कैफे में ही होगा। यहां हर कुक को एक अनजान शख्स से मिलवाया जाएगा और पहले टास्क में अनुपमा और प्रेम से कहा जाएगा कि उन्हें सामने वाले की पसंदीदा डिश तैयार करनी है। ऐसी डिश जो उन्हें अपने अच्छे वक्त की याद दिला दे। शर्त यह है कि कंटेस्टेंट सीधे तौर पर खिलाड़ी से खाने के बारे में नहीं पूछ सकते।
प्रेम और अनुपमा के लिए चुनौती
टास्क में अनुपमा को एक बुजुर्ग अंकल के लिए खाना बनाने को दिया जाएगा और वहीं प्रेम को एक यंग लड़के के लिए खाना बनाना होगा। दोनों को ही 3 मिनट का वक्त दिया जाएगा, हालांकि प्रेम और अनुपमा का ज्यादातर वक्त बस इसलिए निकल जाएगा क्योंकि सामने खड़ा ये लोग बहुत कम बातचीत करने वाले होंगे। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखना यह होगा कि प्रेम और अनुपमा में यह टास्क कौन जीतेगा। जहां एक तरफ तोषू और पाखी अपनी मां की हार की दुआ कर रहे हैं, वहीं बाकी लोग अनुपमा की जीत की प्रार्थना कर रहे हैं। देखना होगा कि कहानी आगे क्या मोड़ लेगी। लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


