Anupamaa 23 February: अनुपमा ने गुंडे को मारकर आध्या को बचाया, क्या आ जाएंगी मां-बेटी पास
अनुपमा के सामने एक के बाद एक मुसीबत आ रही है। पहले वह अनुज और आध्या से दूरी बनाने का फैसला करती है और अब उसे पता चलता है कि आध्या घर छोड़कर चली गई है।

एपिसोड की शुरुआत होती है किंजल के घर से जहां कुछ आदमी, तोशू को ढूंढने आते हैं। अनुपमा कहती है कि वह यहां नहीं है आप जाओ। वो लोग कहते हैं कि अगर तोषू नहीं मिला तो हम उसे मार देंगे। वहीं अनुज, आध्या को मनाने के लिए उसके कमरे में जाता है जहां उसे पता चलता है कि आध्या घर में नहीं है। वह देखता है कि आध्या खिड़की से बाहर चली गई है। अनुज, श्रुति से पूछता है कि क्या आध्या उसके साथ है, लेकिन श्रुति मना कर देती है। अब श्रुति और अनुज, आध्या को ढूंढने जाते हैं।
आध्या घर से गायब
अनुज फिर अनुपमा को कॉल करता है और बताता है कि आध्या घर में नहीं है। वो मिसिंग है। अनुपमा इसके पीछे की वजह पूछती है तो अनुज बताता है कि श्रुति के घर से जाने से दुखी थी और इस वजह से आध्या घर छोड़कर चली गई। वहीं आध्या अकेले बैठी होती है तभी वहां एक आदमी आ जाता है।
टीटू करना चाहता डिम्पी से शादी
वनराज, पाखी की शादी की बात सुनकर भड़का हुआ है। काव्या, वनराज को बताने वाली थी कि टीटू, डिम्पी से शादी करना चाहता है, लेकिन वह चुप हो जाती है। वह सोचती है कि मां-बापू जी से पूछकर ही वनराज को बताना सही रहेगा। काव्या डिसाइड करती है कि वह टीटू से बात करेगी नहीं तो पाखी उसके और डिम्पी के लिए नई मुसीबत खड़ी कर देगी। काव्या, टीटू से बात करती है तो वह बोलता है कि मैं सिर्फ डिम्पी से प्यार करता हूं, लेकिन पता नहीं पाखी को ये गलतफहमी कहां से हुई।
अनुपमा ने आध्या को बचाया
आध्या अब मुसीबत में फंस गई है और उसके पीछे एक आदमी पड़ जाता है। आध्या पर वह अटैक ही करने वाला होता है कि अनुपमा पीछे से आकर उसे मारती है। आध्या, अनुपमा को देखकर मम्मी बोलती है। अनुपमा उसे बहुत मारती है और फिर आध्या के पास जाती है। आध्या, अनुपमा को गले लगाती है और रोने लगती है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


