Anupamaa 22 February: पाखी करना चाहती है टीटू से शादी, किंजल-अनुपमा के घर आए गुंडे
अनुपमा पूरा परिवार छोड़कर अमेरिका आई थी, लेकिन यहां भी उसे परिवार की वजह से काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। तोषू वहीं अनुज से नौकरी की बात करता है और अनुज उसे जॉब दे देता है। लेकिन आगे कई तूफान आने बाकी हैं।

एपिसोड की शुरुआत होती है अनुपमा से जिसे पता चलता है कि तोषू और अनुज एक-दूसरे से मिले हैं। वहीं तोषू सपने देखने लगता है कि वह अनुज कपाड़िया की कंपनी में काम करेगा तो बहुत पैसे कमाएगा। वहीं वनराज कहता है कि उसे अमेरिका जाना है तो वह एनओसी में अनुपमा का साइन करवा लेगा। बा भी किंजल, तोषू और परी से मिलने के लिए एक्साइटेड हो जाती है। काव्या भी कहती है कि आप जाओ और यहां की चिंता मत करना मैं और डिंपी यहां ध्यान रख लेंगे।
पाखी ने की टीटू से शादी की बात
वहीं पाखी बोलती है कि मैं अब सिंगल नहीं रहना चाहती। वनराज कहता है तो तुझे वापस अधिक के पास जाना है तो पाखी मना कर देती है। वह कहती है मैंने तपिष यानी टीटू के साथ शादी करने का फैसला कर लिया है। पाखी की बात सुनकर सबको झटका लगता है। वनराज काफी भड़क जाता है। वहीं टीटू, डिम्पी के बारे में सोचता है और कहता है कि मैं सिर्फ डिम्पी का हूं और यह पाखी कहां से बीच में आ गई। वहीं वनराज, पाखी को सुनाता है और कहता है कि आज के बाद उसका नाम किसी ने भी लिया तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।
किंजल वहीं अनुपमा से पूछती है कि अनुज क्या सच में शादी कर रहा है तो अनुपमा हां कहती है। वह कहती है कि श्रुति जी बहुत अच्छी है। वह अनुज और छोटी से बहुत प्यार करती है। किंजल कहती है आपसे कम तो वह कहती है कि प्यार में कम ज्यादा नहीं होता। प्यार सिर्फ प्यार होता है।
किंजल के घर आए गुंडे
अनुपमा, किंजल से बात कर रही होती है कि तभी घर की घंटी बजती है। परी गेट खोलने जाती है और गेट खोलकर वह डर जाती है। उसके हाथ में रखई गुड़ियां गिर जाती है और वह भागकर अनुपमा और किंजल के पास आती है। दोनों फिर देखते हैं कि घर के बाहर गुंडे लोग आए हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


