Anupamaa 22 Feb: गौतम-माही के रिश्ते में आएगी दरार, वैलेंटाइन डे पर आएगा यह ट्विस्ट

Feb 22, 2026 05:09 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa 22 February 2026 Full Episode: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के रविवार के एपिसोड में एक तरफ जहां कोठारी परिवार के लोग वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे, वहीं दूसरी तरफ माही और गौतम के रिश्तों में खटास आती नजर आएगी।

Anupamaa 22 Feb: गौतम-माही के रिश्ते में आएगी दरार, वैलेंटाइन डे पर आएगा यह ट्विस्ट

Anupamaa 22 February 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के रविवार के एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां कोठारी परिवार में प्रेम-राही, परी-राजा और बाकी सभी मिलकर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे। एपिसोड की शुरुआत ही बहुत शानदार होगी, इधर यह सब चल रहा होगा और उधर अनुपमा बापूजी के साथ मंदिर जाकर महाशिवरात्रि सेलिब्रेट करेगी। अनुपमा जब मंदिर में पूजा-पाठ कर रही होगी तो इसी दौरान उसे वहां दिवाकर नजर आ जाएगा। अनुपमा जब दिवाकर की तरफ बढ़ेगी तब तक वो वहां से जा चुका होगा।

वैलेंटाइन डे पर आएगा यह ट्विस्ट

कुछ ही देर बार वो उसके ठीक पीछे खड़ा होगा। लेकिन संयोग कुछ ऐसा बनेगा कि अनुपमा दिवाकर को देख नहीं पाएगी। लेकिन दिवाकर यह देख लेगा कि अनुपमा वहीं पर खड़ी हुई है। वह बड़ी चालाकी से उसकी नजर से बच निकलेगा। हालांकि अनुपमा को हैरानी उस वक्त होगी जब मंदिर से बाहर निकालते वक्त दिवाकर की पत्नी अनुपमा से टकरा जाएगी। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर कोठारी मेंशन में चीजें अलग ही करवट ले रही होंगी। होगा यह कि जब माही वहां सभी लोगों को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते देखेगी, तो उसे बुरा लगेगा कि कोई उसे अटेंशन नहीं दे रहा है और ना ही उसका पति उससे प्यार का इजहार कर रहा है।

माही से ऐसा बर्ताव करेगा गौतम

माही जब इस बात की शिकायत गौतम से करेगी तो गौतम उलटा उसे ताना मारेगा कि उसके बाप ने उसे फूटी कौड़ी तक नहीं दी। माही को यह बात बुरी लगेगी कि गौतम उससे इस तरह का बर्ताव कर रहा है। फैन थ्योरीज की मानें तो गौतम और माही के बीच इसी बात को लेकर मनमुटाव शुरू होगा, लेकिन क्योंकि दोनों ही पैसों के लालची हैं, तो इसलिए आखिर में दोनों साथ हो जाएंगे। इधर कहानी में यह सब चल रहा होगा और उधर अनुपमा ने बापूजी और उनके दोस्तों के साथ मिलकर रवींद्र के बेटे के घर में घुसपैठ कर ली है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल की कहानी में आगे चीजें किस तरह होने वाली हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।