Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa 21 November in hindi gautam gandhi said he is make kothari empire his in front of mahi
Anupamaa 21st Nov: गौतम ने बताए अपने खतरनाक मंसूबे, माही के सवाल ने चौंकाया

Anupamaa 21st Nov: गौतम ने बताए अपने खतरनाक मंसूबे, माही के सवाल ने चौंकाया

संक्षेप:

Anupamaa Today's Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में गौतम, माही को अपने मंसूबे बताएगा। वह बातों में इतना खो जाएगा कि सबकुछ उगल देगा। इसके बाद माही का सवाल गौतम को हैरत में डाल देगा।

Nov 21, 2025 09:19 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘अनुपमा’ में गौतम, माही को घर पर अकेला छोड़कर प्रार्थना के पास जाएगा। जब प्रार्थना रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल जाएगी तब गौतम हॉस्पिटल के बाहर खड़े होकर उसका इंतजार करेगा। इसी बीच गौतम के फोन पर माही का कॉल आएगा। पहले तो गौतम माही के कॉल्स इग्नोर करेगा, लेकिन जब माही बार-बार कॉल करेगी तब वह परेशान होकर माही का कॉल उठा लेगा। माही कहेगी, ‘गौतम जी आप कहां हैं? मैं कब से आपको कॉल कर रही हूं। आप बताकर भी नहीं गए।’

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौतम अपने कैरेक्टर में रहेगा। वह कहेगा, ‘सॉरी बेबी। फोन साइलेंट पर था न, देख नहीं पाया।’ माही कहेगी, ‘अच्छा! मैं सोच रही थी क्यों न हम कहीं घूमने चलें। शादी के बाद सब हनीमून पर जाते हैं, लेकिन हम तो कहीं गए ही नहीं।’ गौतम कहेगा, ‘सॉरी बेबी! मुझे बहुत बुरा लगता है कि मैं न तुम्हें टाइम दे पा रहा हूं और न खुशी। पर क्या करूं? मैं खुद तुम्हें घूमाना चाहता हूं, लेकिन डैड के ऊपर सारा काम डालकर कैसे चला जाऊं?’

गौतम आगे कहेगा, ‘उन्होंने मुझे रियल एस्टेट वाले बिजनेस की भी जिम्मेदारी दे दी है। माही, मुंबई में मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त है जिसके कॉन्टैक्ट्स हैं, पॉलिटिकल सेटिंग्स हैं। उसे बस इन्वेस्टर चाहिए और अगर हमने उस प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट कर दिया, तो कोठारी का रियल एस्टेट में एक ही झटके में बहुत बड़ा नाम हो जाएगा।’ माही पूछेगी, ‘आप ये सब पापा को खुश करने के लिए कर रहे हैं न?’

गौतम हैरान रह जाएगा। वह बात को संभालते हुए कहेगा, ‘माही, मैं ये सब हमारे लिए कर रहा हूं ताकि हमारा फ्यूचर सिक्योर हो जाए। एक बार मैं पापा का भरोसा जीत लूं, उसके बाद पूरा का पूरा कोठारी एम्पायर हमारे हाथ में होगा। उसके बाद तुम जहां कहोगी, तुम्हें वहां घूमाऊंगा। और रही बात राही-प्रेम की, तो वो लोग हाथ मलते रह जाएंगे।’ माही बोलेगी, ‘फिर तो मज़ा आ जाएगा।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।