Anupamaa: जज लगाएगी अनुपमा पर घटिया आरोप, दिग्विजय नेशनल टीवी पर बुलवाएगा सॉरी
Anupamaa 21 July 2026: अनुपमा सीरियल का मंगलवार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। शो की शुरुआत अनुपमा और अंश की बातचीत से होगी लेकिन एपिसोड के आखिर में मामला गर्म हो जाएगा।

Anupamaa 21 July 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत अंश के अनुपमा के पास जाकर बातचीत करने से होगी। वह पहले अनुपमा का हाल पूछेगा और फिर अपनी तकलीफ अनु मां को बताएगा कि कैसे लीला बा एक प्रतिशत भी एडजस्ट नहीं करती हैं और हमेशा यह जताती रहती हैं कि यह उनका घर है और यहां उनके नियम चलेंगे। अनुपमा अपनी तकलीफ अंश से छिपाती रहती है, लेकिन अगली सुबह जो होगा उसका अंदाजा किसी को नहीं होगा।
जख्मी हालत में कॉम्पटिशन खेलेगी अनु
अनुपमा जब कॉम्पटिशन के लिए सुबह निकलने वाली होगी तब दिग्विजय नोटिस करेगा कि वह अपने चोटिल हो चुके हाथ से ग्लास तक नहीं उठा पा रही है। जब सभी पूछेंगे कि ऐसी हालत में वह कॉम्पटिशन कैसे लड़ पाएगी तो अनुपमा अपने ही ऊपर झुंझलाने लगेगी। वह कहेगी कि सब कुछ करके देख लिया। दवा खा ली, काढ़ा पी लिया, सिकाई करके और हाथ पर पट्टी भी रखकर देख ली, अगर अभी भी हाथ ठीक नहीं हो रहा है तो वह क्या कर सकती है। इधर तोषू और पाखी को यह फिक्र खाए जा रही है कि कहीं अनुपमा कॉम्पटिशन हार गई तो उनके पैसों का क्या होगा।
प्रेम और परी देंगे अनुपमा का साथ
कॉम्पटिशन में जब फीमेल जज अनुपमा के हाथ पर पट्टी नोटिस करेगी तो वह फौरन टोकेगी। वह पूछेगी कि आखिर यह पट्टी किसलिए है? अनुपमा के यह बताने पर कि उसे हाथ में चोट लगी है, यह लेडी जज उस पर तंज कसेगी कि कैसे बचपन में उसने पैर में चोट लगने पर भी रेस में पार्टिसिपेट करने की कोशिश की थी और मुंह के बल गिरी थी। यह लेडी जज अनुपमा पर सिम्पैथी लूटने और वुमेन्स कार्ड खेलने का आरोप लगाएगी। लेकिन फिर वो होगा जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। प्रेम अनुपमा के सपोर्ट में बोलेगा।
जज से माफी मंगवाएगा दिग्विजय
वह इस फीमेल जज से कहेगा कि उसके सामने ही अनुपमा को सड़क पर गिरने से चोट लगी थी, अगर आपको यकीन नहीं है तो वह अपने कैफे की सीसीटीवी फुटेज भिजवा देगा। प्रेम के बोलने के ठीक बाद परी भी बोलेगी और कहेगी कि उसे बचाते हुए ही अनु मां को चोट लगी थी। सबके बोलने पर यह लेडी जज 'खैर जो कुछ भी है', कहकर बात आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी, लेकिन तब दिग्विजय उससे कहेगी कि आपको माफी मांगनी होगी। जज से माफी मंगवाकर ही दिग्विजय कॉम्पटिशन को आगे बढ़ने देगा। शो में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


