
Anupamaa: इंसान के रूप में वहशी शैतान है रजनी देसाई, सुनाएगी अपने विलेन बनने की पूरी कहानी
Anupamaa 21 January 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के बुधवार के एपिसोड में रजनी बातचीत के दौरान अनुपमा को वो सारी बातें बता देगी, जिनके बारे में दर्शकों को अभी तक कोई अंदाजा भी नहीं था।
Anupamaa 21 January 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के बुधवार के एपिसोड में अनुपमा को रजनी के बारे में कई चौंकाने वाली बातें बता चलेंगी। रजनी बताएगी कि कैसे स्कूल से लेकर आज तक वह उससे जलती रही है। उसे इस बात से जलन होती थी कि कम मार्क्स लाने के बावजूद वो हमेशा टीचर्स की फेवरिट थी। उसे इस बात से जलन होती थी कि उसकी जिंदगी आसान थी जबकि रजनी की मुश्किल। रजनी बताएगी कि शादी के बाद उसका पति उस पर अत्याचार किया करता था और एक वक्त तो उसे लगा कि शायद वो जिंदा ही नहीं बचेगी। वह बताएगी कि उसने भी भलाई करके देखा, लेकिन उसे बदले में आखिर क्या मिला?
रजनी सुनाएगी अपने विलेन बनने की कहानी
रजनी की बातें सुनकर अनुपमा उससे पूछेगी कि माना उसके साथ गलत हुआ, लेकिन उन चॉल वालों ने उसका क्या बिगाड़ा है? रजनी बात घुमा देगी और बताएगी कि उसका पति उस पर इतना अत्याचार करता था कि एक वक्त वह अपने पति के मरने की दुआ मांगने लगी। उसकी दुआ कुबूल हो गई और उसका पति मर गया। मौका पाकर वो राजनीति में आ गई और लोगों की संवेदनाओं से उसे जो वोट मिले, उसकी मदद से वो जीत भी गई। लेकिन फिर उसे समझ आया कि राजनीति में जीतने से मुश्किल होता है इसमें टिके रहना।
अनुपमा को धक्के मारकर निकलवाएगी रजनी
रजनी बताएगी कि उसके लिए पैसा जरूरी है इसलिए वो चॉल वालों की नहीं बल्कि अपनी सोच रही है। रजनी अपनी दोस्त अनुपमा को एक ऑफर भी देगी। वह उससे कहेगी कि भले ही वो उसे दोस्त ना मानती हो, लेकिन उसके लिए आज भी अनुपमा उसकी दोस्त है। रजनी कहेगी कि अनुपमा ने कभी अपने बारे में नहीं सोचा, अब उसे सोचना चाहिए। रजनी अनुपमा को एक ऑफर देगी कि वह उसके साथ हाथ मिला दे। वह उसके परिवार की हालत का हवाला देगी और कहेगी कि वो सबकी जिंदगी बदलकर रख देगी।
राही को खाए जा रहा मां के लिए यह डर
लेकिन अनुपमा उसका यह ऑफर अस्वीकार कर देगी और रजनी पर हावी हो जाएगी। बात बिगड़ती देख रजनी सिक्योरिटी को बुलाएगी और अनुपमा को धक्का मारकर बाहर फिंकवा देगी। अनुपमा बदहाल सी सड़कों पर भटकती रहेगी और इस दौरान उसे इस बात का अहसास होगा कि चॉल वाले उसे बुरा भला कह रहे हैं और उस पर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन यह सब उसका वहम होगा। उधर राही को यह फिक्र खाए जा रही होगी कि जो नया वादा उसकी मां ने चॉल वालों से कर दिया है वो इसे किस तरह निभाएगी। वह पूर्वीछाया चॉल के बोर्ड के ऊपर लगे अपनी मां के हाथ के छापों को मिटाने की कोशिश करेगी।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




