अनुपमा और दिग्विजय की जिंदगी में आया भूचाल, वसुंधरा के साथ मिलकर गौतम रचेगा यह साजिश
Anupamaa 21 April 2026: अनुपमा सीरियल का मंगलवार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। एक तरफ जहां अनुपमा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, वहीं दूसरी तरफ गौतम ने वसुंधरा के साथ हाथ मिलाकर उससे बदला लेने की तैयारी शुरू कर दी है।

रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में अनुपमा एक बार फिर सबका दिल जीत लेगी। दिग्विजय और बोस पुलिस बुलाने की बात कहेंगे, लेकिन अनुपमा टिया के भविष्य के लिए रोजी और पॉल को माफ कर देगी। जया भी रोजी की माफी कुबूल कर लेगी। माहौल थोड़ा शांत होगा तो अनुपमा को एक बार फिर राही की याद सताने लगेगी। उसे सपना आएगा कि राही ने उसे फोन करके प्यार जताया है, लेकिन आंख खुलते ही उसे सच्चाई का अहसास होगा। अनुपमा ईश्वर से फिर एक बार प्रार्थना करेगी कि उसके और उसके बच्चों के बीच सब कुछ ठीक हो जाए।
शाह हाउस में ईशानी-परी को सता रही यह फिक्र
उधर शाह हाउस में परी और ईशानी अपने माता-पिता के बर्ताव से काफी परेशान होंगे। अंश उन्हें समझाएगा कि रिश्तों की कद्र करनी चाहिए क्योंकि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। इसी बीच कोठारी मेंशन में राही और गौतम के बीच जबरदस्त बहस हो जाएगी। गौतम राही को वसुंधरा के नाम पर डराने की कोशिश करेगा और उसे बर्बाद करने की धमकी देगा। गौतम अब गोवा से जुड़ी जानकारियां भी इकट्ठी कर रहा है क्योंकि उसका अगला निशाना अनुपमा और राही हैं। गौतम की ये चाल अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट ला सकती है।
वसुंधरा के साथ मिलकर गौतम रचेगा यह साजिश
प्रेम की जिंदगी में भी तूफान आने वाला है। कर्ज के बोझ तले दबा प्रेम बुरी तरह टूट चुका है और वह अपनी जान देने तक की बात कहेगा। उसे गुस्से में चीजें तोड़ते देख राही उसे संभालने की कोशिश करेगी, लेकिन वसुंधरा इस सबका जिम्मेदार अनुपमा को ही ठहराएगी। गौतम वसुंधरा को बता देगा कि अनुपमा गोवा में कैफे चला रही है। इसके बाद वसुंधरा और रणविजय एक हो जाएंगे। इसी बीच गौतम अपनी सबसे शातिर चाल चलेगा और वसुंधरा को बता देगा कि अनुपमा अभी गोवा में है। दोनों मिलकर अनुपमा और दिग्विजय से बदला लेने की प्लानिंग करेंगे।
अनुपमा और दिग्विजय की जिंदगी में आया भूचाल
शो में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अनुपमा और दिग्विजय को पता चलेगा कि सरकारी लोगों ने उनके कैफे को सील कर दिया है। रणविजय ने दिग्विजय को लीगल नोटिस भी भेज दिया है ताकि वो उसका घर और कैफे छीन सके। दिग्विजय अपनी सावी की यादों वाले इस घर को छोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है और वो बुरी तरह टूट जाएगा। अनुपमा उसे संभालने की कोशिश करेगी, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अब देखना ये है कि क्या अनुपमा इस मुश्किल घड़ी में सावी की आखिरी निशानी को बचा पाएगी? रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


