Anupamaa 20 May: कोठारियों का भूत उतारेगा दिग्विजय, वसुंधरा से लेकर प्रेम-राही तक सब नपेंगे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa 20 May 2026: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का बुधवार का एपिसोड फुल ऑफ एक्शन रहने वाला है। बीता एपिसोड कोठारियों की बदतमीजी के नाम था, लेकिन आज का एपिसोड दिग्विजय के जवाब के नाम रहेगा।

Anupamaa 20 May: कोठारियों का भूत उतारेगा दिग्विजय, वसुंधरा से लेकर प्रेम-राही तक सब नपेंगे

Anupamaa 20 May 2026 Written Update: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का बुधवार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। अनुज कैफे की ओपनिंग पर हाई वोल्टेज ड्रामा होने के बाद शाह परिवार के लोग चले जाएंगे। तब वसुंधरा श्रुति से पूछेगी कि आखिर उसने इन लोगों को यहां बुलाया ही क्यों? इस पर श्रुति कहेगी कि उसे नहीं पता था कि ये लोग इतने नौटंकीबाज हैं। वहीं ख्याति जाकर प्रेम को समझाने की कोशिश करेगी कि वो इतना सीधा सा सच क्यों नहीं समझ पा रहा है कि उसका खुद का कैफे उसकी अपनी गलती की वजह से डूबा था, अनुपमा की वजह से नहीं। प्रेम खामोश खड़ा रहेगा।

बहू ख्याति को बेइज्जत कराएगी वसुंधरा

प्रेम के हाव-भाव बदलते देख श्रुति ख्याति पर चिल्लाएगी और उसे अलग हटने को कहेगी। वसुंधरा अपनी बहू को सबके सामने बेइज्जत होते देखेगी, लेकिन कुछ नहीं कहेगी। वजह यह कि ख्याति अनुपमा को बेहिसाब तकलीफ देने के रास्ते में आ रही होगी। उधर अनुपमा अपने कैफे में राही और प्रेम की बातों को याद करके रो रही होगी, और इधर अनुज कैफे में सेलिब्रेशन शुरू हो जाएगा। राही, श्रुति और प्रेम फुल मस्ती के साथ एन्जॉय कर रहे होंगे तभी अचानक दिग्विजय पहुंच जाएगा। वो जाकर सीधे म्यूजिक बंद कर देगा और मीडिया से उसकी कही बातों को रिकॉर्ड करने को कहेगा। इसके बाद दिग्विजय प्रेम समेत पूरे कोठारी परिवार की बखिया उधेड़ देगा।

प्रेम-राही की पार्टी में दिग्विजय की एंट्री

दिग्विजय कहेगा, 'नाचना जारी रखिए। आप लोग रुक क्यों गए? एक बेटी ने न्यौता देकर, अपनी बेटी को बुलाकर बेइज्जत किया है। सेलिब्रेशन तो बनता है। तुम्हें तो डॉटर ऑफ द ईयर (Daughter of the Year) का अवॉर्ड मिलना चाहिए।' दिग्विजय प्रेम को भी जमकर सुनाएगा और कहेगा- मैं बिजनेसमैन नहीं हूं, लेकिन इतना जानता हूं कि जिस बिजनेस में पहले ही दिन तमीज, तहजीब और मर्यादा दांव पर लगा दी जाएं, वो बिजनेस पनप नहीं सकता। उस बिजनेस में घाटा ही होगा। दिग्विजय कहेगा कि प्रेम जब मुझे तुम पहली बार मिले थे तो लगा था कि ऐसा एक बेटा मेरा भी होता। लेकिन अब लग रहा है कि ऐसा बेटा भगवान दुश्मन को भी न दे।

कोठारियों को सबक सिखाएगा दिग्विजय

दिग्विजय कहेगा कि तुमने अनुपमा जी को सारी बातें याद दिला दीं, लेकिन यह भूल गए कि उन्होंने कल ही तुम्हारी जान बचाई थी। ऐसी चीजों का तो इंसान जिंदगी भर कर्जदार रहता है। जब प्रेम कहेगा कि मैंने इसके लिए उन्हें थैंक्यू कह दिया था, तो दिग्विजय कहेगा कि इस हिसाब से तो मैं तुम्हारा गला दबाकर मार दूं और फिर सॉरी कह दूं तो बात खत्म हो जानी चाहिए। दिग्विजय वसुंधरा कोठारी और श्रुति को भी जमकर सुनाएगा। बाहर ही खड़े बापूजी को इस बात की बहुत खुशी होगी कि उनके सिवा कोई और भी है जो अनुपमा के लिए लड़ सकता है। जाने से पहले जब कोठारी परिवार वाले दिग्विजय और अनुपमा के रिश्ते पर सवाल उठाएंगे तो वह उनसे कहेगा कि आप लोग रास्ते पर नजरें झुकाकर चला कीजिए, कहीं आपकी गिरी हुई सोच से टकरा गए तो मुंह के बल गिर जाएंगे।

कोठारी परिवार ने गंवाया अपना एक प्यादा

दिग्विजय जाने से पहले अनुपमा की लाई चीजें भी अपने साथ ले जाएगा। जाते वक्त प्रेरणा भी यह कहकर उसके साथ चल देगी कि यहां पर वैसे भी बहुत घुटन हो रही है। वह कहेगी कि मेरा कॉफी पीने का मन कर रहा है, क्या आपके कैफे में मिलेगी? प्रेरणा को जाता देख न सिर्फ प्रेम बल्कि राही और श्रुति के भी सीने पर सांप लोटने लगेंगे। हालांकि वो कुछ नहीं कर पाएंगे। अब देखना यह है कि कहानी आगे क्या मोड़ लेगी। सीरियल के लेटेस्ट अपडेट और अपकमिंग ट्विस्ट जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।