Anupamaa 20 Jan: अनुपमा को लगेगी लोगों की बद्दुआ? आज के एपिसोड में दिया गया यह मेजर हिंट

Jan 20, 2026 04:11 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa 20 January 2026: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कहानी एक पेचीदा मोड़ से गुजरेगी। दर्शकों को अपकमिंग एपिसोड के बारे में एक बड़ा हिंद दिया जाएगा।

Anupamaa 20 Jan: अनुपमा को लगेगी लोगों की बद्दुआ? आज के एपिसोड में दिया गया यह मेजर हिंट

Anupamaa 20 January 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कहानी काफी दिलचस्प मोड़ लेती नजर आएगी। अनुपमा फिर एक बार चॉल वालों को मनाने और उन्हें एकजुट करने की कोशिश करती नजर आएगी। लेकिन यह सब इतना आसान नहीं होगा। एक ऐसा ट्विस्ट आएगा जिसको सीरियल की आगे की कहानी का हिंट माना जा रहा है। एपिसोड की शुरुआत होगी उस सीन से जिसमें अनुपमा को चॉल वालों के सामने रोने-गिड़गिड़ाने के दौरान इस बात का अहसास होगा कि रजनी ने जान बूझकर अपने बेटे से भारती की शादी करवाई, ताकि अनुपमा का भरोसा जीत सके।

अनुपमा को अकेले लड़नी होगी ये जंग!

अनुपमा जस्सी से कहेगी कि वो भारती को इस सबके बारे में कुछ ना बताए। जसप्रीत भी अनुपमा से कहेगी कि दोनों का फोन ऑफ आ रहा है, जरूर रजनी ने उन्हें कहीं बाहर भेज दिया होगा। अनुपमा चॉल वालों को आश्वासन देगी कि इस बार उससे जरूर गलती हो गई, लेकिन अब वह लोगों को उनका हक और उनका घर वापस दिलाकर रहेगी। वह पूछेगी कि कौन-कौन इस लड़ाई में उसके साथ है? तो चॉल का एक भी शख्स उसके साथ खड़ा नहीं होगा। उसकी बेटी राही भी नहीं। सिर्फ प्रेम, प्रेरणा और जस्सी अनुपमा के साथ होंगे। लेकिन जब सुकून से बैठकर अनुपमा, सरिता और बाकी सभी लोग आगे की लड़ाई के बारे में सोच रहे होंगे, तभी कुछ अजीब होगा।

चॉल वाली औरतों ने दी यह बद्दुआ

कुछ औरतें रोती हुई अंदर आएंगी और अनुपमा को बद्दुआएं देने लगेंगी। ये औरतें कहेंगी कि अनुपमा ने जो किया उसकी वजह से तनाव में उनके पतियों की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा है। ये औरतें अनुपमा को बद्दुआ देते हुए कहेंगी कि वो भी एक दिन खून के आंसू रोएगी। इस सीक्वेंस को अपकमिंग एपिसोड का हिंट माना जा रहा है। लेकिन आखिर अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा के साथ ऐसा क्या बुरा होने जा रहा है? इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही मिलेगा।

रजनी पर फूटेगा पराग कोठारी का गुस्सा

उधर पराग कोठारी अपनी बिजनेस पार्टनर रजनी पर बहुत नाराज होगा। रजनी उसे यकीन दिलाने की कोशिश करेगी कि वो सब ठीक कर देगी। रजनी उलटा अनुपमा के ऊपर ठीकरा फोड़ेगी कि गलती उसी की है कि वो इतनी भोली है कि सब पर यकीन कर लेती है। रजनी खुद को सबसे बड़ी विलेन कहेगी और बोलेगी कि अनुपमा उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। तब पराग कोठारी कहेगा कि फिर अभी थोड़ी देर पहले क्या हुआ? क्यों उसे ही पीछे हटना पड़ा? पराग कोठारी अपनी समधन के बारे में आगाह करते हुए रजनी से कहेगा कि वो अनुपमा से भिड़कर बहुत बड़ी गलती कर दी है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।