Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa 2 Jan Episode in Hindi Prerna expose rajni desai in front of rahi kothari family got good news
Anupamaa 2 Jan: रजनी को राही के सामने एक्सपोज करेगी प्रेरणा, गौतम को गले लगाएगा पराग

Anupamaa 2 Jan: रजनी को राही के सामने एक्सपोज करेगी प्रेरणा, गौतम को गले लगाएगा पराग

संक्षेप:

Anupamaa Today's Episode in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में खुद रजनी देसाई की बेटी प्रेरणा उसे राही के सामने एक्सपोज करेगी। प्रेम भी सुनेगा पूरी बात।

Jan 02, 2026 03:21 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में पुलिस पूर्वी छाया चॉल पहुंचेगी। पुलिस, अनुपमा और रजनी देसाई को बताएगी कि उन्होंने सेक्स रैक्ट में कई सारी लड़कियों को पकड़ा है और उन लड़कियों में एक ईशानी शाह भी है। अनुपमा और रजनी, ईशानी को बचाने के लिए पुलिस स्टेशन जाएंगी। राही टेंशन में आ जाएगी। ऐसे में प्रेरणा, राही के पास जाएगी और उसे संभालने की कोशिश करेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राही को चेतावनी देगी प्रेरणा

प्रेरणा, राही से कहेगी, ‘परेशान मत हो। सांताबेन (अनुपमा) सब संभाल लेंगी।’ राही कहेगी, ‘हां मम्मी गई हैं वहां और रजनी मासी भी वहीं हैं तो कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।’ प्रेरणा, राही को सच बताएगी। प्रेरणा कहेगी, ‘गलत इंसान पर भरोसा मत करो। इस दुनिया में तीन तरह के लोग होते हैं। एक होते हैं सांताबेन (अनुपमा) जैसे, जो सिर्फ और सिर्फ दूसरों के बारे में सोचते हैं। दूसरे होते हैं हमारे जैसे, जो दूसरों से पहले अपने बारे में सोचते हैं और तीसरे होते हैं रजनी देसाई, जैसे जो सिर्फ और सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं।’

अनुपमा स्पॉयलर अलर्ट

वरुण से बात करेगी प्रेरणा

प्रेरणा की बातें सुनकर राही दंग रह जाएगी। इससे पहले की राही कुछ कहे प्रेम वहां आ जाएगा। प्रेम के आते ही प्रेरणा वहां से चली जाएगी। प्रेरणा अपने भाई वरुण के पास जाएगी। वरुण, अनुपमा के बिना ही भारती से शादी कर लेगा। शादी के बाद जब प्रेरणा, वरुण को अकेला देखेगी तब उससे बात करेगी। प्रेरणा कहेगी, ‘मेरी मां भलाई नहीं करती। सिर्फ और सिर्फ बिजनेस करती है। वो ये सब भी न सिर्फ और सिर्फ अपनी भलाई के लिए कर रही होंगी। तुम देखना तुम्हारी शादी के पीछे भी उनका कोई मकसद होगा।’

ये भी पढ़ें:नए साल में मेकर्स ने दिया झटका, 'अनुपमा' से रातों रात बाहर हुई ये एक्ट्रेस
ये भी पढ़ें:अनुपमा राही के रिश्ते में आएगी दरार! बिना पूछे साइन कर देगी कागज

राही को समझाएगा प्रेम

वरुण कहेगा, ‘यार मेरी शादी को तो बक्श दे।’ प्रेरणा कहेगी, ‘ये बात तुम्हे अपनी मम्मी से कहना चाहिए था कि कम से कम अपने बेटे को तो बक्श दें।’ राही और प्रेम, वरुण और प्रेरणा की बातें सुन लेंगे। राही टेंशन में आ जाएगी। प्रेम उसे समझाएगा कि जैसे पहले उसके मन में अनुपमा को लेकर गलतफहमी थी वैसे ही प्रेरणा के मन में भी रजनी देसाई को लेकर गलतफहमी हो सकती है।

अनुपमा सीरियल का 25 दिसंबर का एपिसोड

कोठारी परिवार को मिलेगी खुशखबरी

इधर अनुपमा, ईशानी और जस्सी को लेकर वापस चॉल आएगी। उधर गौतम, कोठारी परिवार को खुशखबरी देगा। वह सबको बताएगा कि चॉल के रिडेवलपमेंट के पेपर्स साइन हो गए हैं। पराग, गौतम को गले लगाएगा और कहेगा कि वह अभी ये बात किसी को नहीं बताए कि वह जिस चॉल को तोड़ने वाले हैं उस चॉल में अनुपमा रहती है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।