
Anupamaa 2 Dec: अनुपमा को रजनी से पता चलेगा यह राज, प्रार्थना-अंश के सपोर्ट में खड़ा होगा राजा
Anupamaa 2 December 2025 Written Update: टीआरपी टॉपर सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। क्योंकि राजा अपनी बहन के सपोर्ट में खड़ा हो जाएगा।
Anupamaa 2 December 2025: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि कोठारी मेंशन में हाई वोल्टेज तमाशा होगा। राजा को जब इस बारे में पता चलेगा तो वह अपनी बहन प्रार्थना का साथ देगा। साथ ही अनुपमा को कुछ ऐसा पता चलेगा जो ना सिर्फ उसकी बल्कि बाकी चॉल वालों की जिंदगी को भी एक नई रफ्तार दे सकता है। कॉल पर बातचीत के दौरान अनुपमा को पता चलेगा कि वो उसकी उसकी डांस रानीज जिस इवेंट में परफॉर्म करने जा रही हैं, वहां पर रजनी ताई ही चीफ गेस्ट बनकर पहुंचने वाली है।
अंश के दिल में जगेगी एक नई उम्मीद
अनुपमा को यह जानकर बहुत खुशी होगी। रजनी उसे यह भी बताएगी कि इस इवेंट के द्वारा इकट्ठा किया जाने वाला पैसा कहां इस्तेमाल किया जाएगा। उधर शाह निवास में अंश जब हिम्मत हार रहा होगा तब उसे किंजल याद दिलाएगी कि कैसे अनु मां ने उसे सिखाया था कि हमें कई बार कुछ नया करने की नहीं, बल्कि जो हमारे पास है उसी से कुछ बेहतर करने की जरूरत होती है। इससे अंश तय करेगा कि क्यों ना वो अपने इसी सामान को नई ब्रांडिंग और पैकेजिंग के साथ बाजार में उतारने की कोशिश करे।
प्रार्थना-अंश के सपोर्ट में खड़ा है राजा
उधर शाह निवास में जब पराग कोठारी अपनी बेटी प्रार्थना पर बहुत गुस्सा कर रहा होगा, तब वो भी भड़क उठेगी और कहेगी कि वो हजार बार कर चुकी है कि अंश ने उससे धूप में रहने को मना किया था और वह अपनी मर्जी से वहां उसके साथ खड़ी थी। लेकिन पराग और वसुंधरा नहीं मानेंगे। तभी वहां राजा की एंट्री होगी और वह प्रार्थना को सपोर्ट करते हुए कहेगा कि इस घर के बड़ों को सिर्फ रिश्ते तुड़वाना आता है, वो कहेगा कि उसके ऊपर तो इन्होंने जबरदस्ती कर ली, लेकिन आप लोग (राही, प्रेम, प्रार्थना और अंश) पीछे मत हटना।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




