Anupamaa: अनुपमा को बेइज्जत करेंगे प्रेम-राही, दोनों को जल्द ही मिलेगा कर्मों का फल!
Anupamaa 19 May 2026: अनुपमा सीरियल का मंगलवार का एपिसोड फुल ऑफ इमोशन्स रहने वाला है। राही और प्रेम अपनी मां को इस हद तक बेइज्जत करेंगे को शाह निवास के सभी बच्चे एक साथ उसके सपोर्ट में खड़े दिखाई पड़ेंगे।

Anupamaa 19 May 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का मंगलवार का एपिसोड फुल ऑफ इमोशन्स रहने वाला है। अनुपमा की मौजूदगी में वसुंधरा कोठारी, प्रेम और राही मिलकर नए कैफे का फीता काटेंगे। प्रेम जब नए कैफे की ओपनिंग और इस जर्नी के लिए प्रेरणा का शुक्रिया अदा करेगा, तो श्रुति फौरन उसे नीचा दिखाएगी और उसका मजाक बनाएगी। श्रुति के साथ-साथ अनुपमा को भी जमकर बेइज्जत किया जाएगा। जब मीडिया राही से पूछेगी कि क्या उन्होंने यह कैफे अपनी मां के कैफे से मुकाबला करने के लिए खोला है? तो राही कहेगी कि मुकाबला बराबरी वालों से किया जाता है, अपने से नीचे वालों से नहीं।
एक है प्रेरणा और अनुपमा का दर्द
वसुंधरा भी अनुपमा और उसके कैफे को बहुत लो लेवल का कहेगी। अनुपमा इन सारी बातों को नजरअंदाज करते हुए जब राही और प्रेम को अपने हाथ के खाने और आशीर्वाद देने जाएगी, तो श्रुति बीच में आ जाएगी। राही और प्रेम भी अनुपमा को खास तवज्जो नहीं देंगे। अंश को बहुत गुस्सा आएगा, लेकिन वो शुरू में बस जहर का घूंट पीकर रह जाएगा। प्रेरणा आकर अनुपमा को गले लगाएगी और उसकी लाई चीजों के लिए शुक्रिया अदा करेगी। क्योंकि वह भी वही फील कर रही है जो अनुपमा को इस वक्त महसूस हो रहा है। मीडिया अनुपमा से भी सवाल करेगी, लेकिन लीला उसे जवाब देने से रोक देगी।
सबके आगे बेइज्जत होगी अनुपमा
लीला कहेगी कि उसको वसुंधरा ने जन्मदिन पर बहुत महंगा तोहफा दिया था। अनुपमा जहर का घूंट पीकर रह जाएगी। वो कुछ नहीं कहेगी। अनुपमा को बेइज्जत किए जाने का सिलसिला चलता रहेगा, लेकिन हद उस वक्त हो जाएगी, जब प्रेम अनुमपा को कैफे के अंदर आने से रोक देगा। प्रेम अनुपमा को खूब खरी-खोटी सुनाएगा, लेकिन वह कुछ नहीं कहेगी। कहानी में सबसे धमाकेदार ट्विस्ट तब आएगा तब राही और प्रेम को हद पार करते देख सभी बच्चे उनके खिलाफ हो जाएंगे। अंश, परी, ईशानी और माही समेत प्रेरणा और ख्याति भी अनुपमा के सपोर्ट में बोलेगी।
अनिल देगा प्रेम को रियलिटी चेक
राही और प्रेम के पास ज्यादातर बातों का कोई जवाब नहीं होगा। हालांकि वो अनुपमा को बेइज्जत करना जारी रखेंगे। अनिल भी प्रेम को समझाएगा कि वो बहुत घाटे का सौदा कर रहा है। अनिल समझाएगा कि भारत में बिजनेस कॉम्पटिशन से नहीं दुआओं से चलते हैं। वह कहेगा कि मैं सालों से बिजनेस कर रहा हूं, और तजुर्बे से कह सकता हूं कि प्रेम बहुत गलत कर रहा है। बापूजी और अनिल भी प्रेम को हिदायत देते हुए कहेगा कि जो वह कर रहा है इसका जवाब आज उसे अनुपमा भले न दे रही हो, लेकिन वक्त उसे इसका जवाब देगा। देखना होगा कि आगे चलकर राही और प्रेम को क्या भुगतना पड़ेगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


