Anupamaa 19 July 2026: 'प्रेग्नेंट हो इसलिए चुपचाप बैठी रहो', घमंड में चूर प्रेम करेगा परी से बदतमीजी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa 19 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के रविवार के एपिसोड में प्रेम एक बार फिर घमंड में चूर होकर अपने ही परिवार का अपमान करता नजर आएगा।

Anupamaa 19 July 2026 Written Update
अनुपमा सीरियल के 19 जुलाई 2026 एपिसोड का एक सीन

Anupamaa 19 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के रविवार के एपिसोड की शुरुआत ही एक जोरदार टक्कर के साथ होगी। प्रेम को परी का उसे आईना दिखाना रास नहीं आएगा। वह गुस्से में परी के साथ बहुत ज्यादा बदतमीजी कर जाएगा और यह कह देगा कि प्रेग्नेंट हो इसलिए चुपचाप बैठी रहो। घमंड में चूर प्रेम परी के साथ-साथ बाकियों को भी यह हिदायत देगा कि अगर उसकी टीम में रहना है जो वह कहेगा सुनना पड़ेगा। वह गुस्से से कहे या प्यार से, बर्दाश्त करना पड़ेगा। वह साफ कहेगा कि उसे अनुपमा को हराने के लिए किसी भी हद से गुजरना मंजूर है।

अनिल से भी बदतमीजी करेगा प्रेम

प्रेम का यह बर्ताव राजा को पसंद नहीं आएगा। वह उसे टोकेगा तो प्रेम उसे भी खरी-खोटी सुना देगा। इसके बाद काका (अनिल) जब प्रेम से कहेगा कि वह घमंड में अंधा हो चुका है, तो उनकी भी एक नहीं सुनेगा। अनिल कहेगा कि घमंड तो रावण का भी नहीं रहा था, तो वह क्या चीज है। अनिल कहेगा कि परिवार हो या प्रोफेशन, घमंड सब कुछ बर्बाद कर देता है। इस पर प्रेम कहेगा कि उसमें घमंड इसीलिए है, क्योंकि उसके अंदर हुनर है। वह बेस्ट है। तब अनिल उसे बताएगा कि आखिरी वक्त पर अगर ख्याति ने जुगाड़ न लगाया होता तो वह हार गया होता।

तोषू-पाखी को जवाब देगी अनुपमा

इधर कोठारी मेंशन में धमाचौकड़ी मची है, और उधर शाह निवास में भी हालात कुछ खास अच्छे नहीं होंगे। तोषू अपनी पत्नी के लिए और पाखी अपनी बेटी के लिए प्राइज मनी में हिस्सा मांग लेगी। अनुपमा को यह बात सुनकर बहुत तकलीफ होगी। दिग्विजय उन्हें समझाएगा कि उनकी मां उनका पैसा लेकर कहीं भागी नहीं जा रही थी। जिस मां ने हमेशा खुद से पहले उन्हें खाना खिलाया, वो उसके बारे में ऐसा सोच रहे हैं। जैसे इतना सुनना कम था कि लीला भी अनुपमा से कह देगी कि उसे अपना घर बनाने का सपना भूल जाना चाहिए। हालांकि अनुपमा, पाखी-तोषू समेत लीला को भी खरा जवाब देगी।

दिग्विजय बनेगा अनुपम का गारंटर?

दिग्विजय अनुपमा को लेकर बिल्डर के पास जाएगा और यहां अनुपमा अपने घर का सपना सच करने की तरफ पहला कदम बढ़ाएगी। बिल्डर के दफ्तर से निकलने के बाद अनुपमा बहुत खुश होगी। वह दिग्विजय से अपनी खुशी जाहिर करते हुए घर की आगे की प्लानिंग के बारे में बात कर रही होगी। बातचीत के दौरान वह जिक्र करेगी कि उसे अभी घर के लिए लोन लेना होगा और गारंटर भी ढूंढना होगा, क्योंकि पाखी-तोषू तो अभी से बहीखाता लेकर बैठे हुए हैं और एक-एक पाई का हिसाब कर रहे हैं। सीरियल में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।