Anupamaa 19 Jan: कोई नहीं देगा अनुपमा का साथ, टूटेगा पराग कोठारी के सब्र का बांध
Anupamaa 19 January 2026 Written Update: रजनी एक ऐसा आरोप लगाएगी जिसके बाद सभी खामोश खड़े हो जाएंगे। अनुपमा चॉल वालों के आगे सफाई देगी, लेकिन कोई उसके पक्ष में नहीं बोलेगा। एक के बाद एक हदें पार होने लगेंगी।

Anupamaa 19 January 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के सोमवार के एपिसोड में जबरदस्त एक्शन के बीच आखिरकार रजनी देसाई को अपने कदम पीछे खींचने पड़ेंगे। अनुपमा को बाकी लोगों का सपोर्ट मिलता देख रजनी देसाई बैकफुट पर आ जाएगी और मजबूरी में उसे अपना वो हथियार चलाना पड़ेगा जो उसने आखिरी वक्त के लिए बचा रखा था। वो एक फाइल उठाकर लोगों के सामने पटक देगी, जिसके आधार पर वह बताएगी कि जो बिल्डिंग यहां बनने जा रही है उसमें अनुपमा का भी फ्लैट है।
अनुपमा करेगी अनुज का जिक्र
रजनी कहेगी कि उसने यह बात अब तक इसीलिए नहीं बताई थी क्योंकि अनुपमा ने उससे वादा लिया था, लेकिन अब सच बताना उसकी मजबूरी हो गई है। अनुपमा जवाब देगी कि यह सब कुछ झूठ है। वह कहेगी कि अगर उसे इन चीजों का इतना ही लालच होता तो अपने अहमदाबाद वाले घर को छोड़कर यहां नहीं आती। अनुपमा कहेगी कि उसने अपने पति अनुज की जायदाद से भी एक सुई की नोंक जितना धन नहीं लिया था। तब रजनी कहेगी कि झूठ बोल रही है, तूने ही कहा था कि तुझे अपने समधि पराग को यह कॉन्ट्रैक्ट दिलवाना है।
कोई नहीं देगा अनुपमा का साथ
यह सुनकर अनुपमा सुन्न पड़ जाएगी। क्योंकि रजनी उसके ऊपर एक के बाद एक आरोप लगाती चली जाएगी। तब वह अपनी बेटी राही, प्रेरणा, जस्सी और प्रेम से सपोर्ट मांगेगी। लेकिन सभी चुप खड़े रहेंगे। कोई उसके पक्ष में नहीं बोलेगा, सिवाए प्रेरणा के। प्रेरणा जब अपनी मां के खिलाफ बोलेगी तो रजनी यह कहते हुए उसकी बातों को डिफेंड करेगी कि उसकी बेटी उससे नाराज है इसलिए ऐसी बातें कह रही है, एक वक्त पर राही भी अनुपमा से नाराज थी और अपनी मां के खिलाफ बोल रही थी। अनुपमा का पलड़ा हल्का पड़ने लगेगा।
टूटेगा पराग कोठारी के सब्र का बांध
अनुपमा अपने चॉल वालों से कहेगी कि उस पर भरोसा करें लेकिन सभी उससे नाराज होंगे। रजनी आदेश देगी कि बुलडोजर चलाया जाए। तब अनुपमा जाकर बुलडोजर के सामने लेट जाएगी। पराग यह सब बर्दाश्त नहीं कर पाएगा और रजनी को रोकने की कोशिश करेगा। तो रजनी उसे उसका बिजनेस डूब जाने का डर दिखाएगी। प्रेम और बाकी सभी लोग अनुपमा से हटने को कहेंगे लेकिन वो नहीं हटेगी। जब बिल्डर कहेगा कि कानूनी आदेश है, चलो इस औरत तो उठाकर साइड में फेंक दो, तब पराग अनुपमा के पक्ष में बोलेगा और कहेगा कि खबरदार अगर किसी ने उन्हें हाथ भी लगाया तो।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



