Anupamaa 18 Nov: दो धड़ों में बंटा अनुपमा का परिवार, राजा को यह चेतावनी देगी वसुंधरा

Nov 18, 2025 03:15 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa 18 November 2025: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का मंगलवार का एपिसोड फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। अनुपमा घर में एक ऐसा ऐलान करेगी जिसके बाद परिवार दो हिस्सों में बंट जाएगा।

Anupamaa 18 Nov: दो धड़ों में बंटा अनुपमा का परिवार, राजा को यह चेतावनी देगी वसुंधरा

Anupamaa 18 November 2025 Written Update: अनुपमा सीरियल में मंगलवार को लीला-बापूजी और पूरा परिवार उस वक्त शॉक्ड रह जाएगा जब अनुपमा इस बात का ऐलान करेगी कि वो परी-ईशानी को अपने साथ मुंबई लेकर जाने वाली है। परी और ईशानी साफ इनकार कर देंगी। परी कहेगी कि उसे यहीं रहकर राजा के खिलाफ लड़ना है और तोषू इस बात में अपनी बेटी का फुल सपोर्ट करेगा वहीं ईशानी कहेगी कि वो इस घर के बाहर नहीं जाना चाहती है और अनु उसे मुंबई ले जाना चाहती है। इस बात पर घर के सदस्य दो धड़ों में बंट जाएंगे।

पाखी को अनुपमा की साफ ना

बापूजी, किंजल और अंश जहां उनके जाने के सपोर्ट में होगा वहीं लीला, पाखी और तोषू अनुपमा के फैसले के खिलाफ होंगे। काफी देर तक इस बात पर बहस जारी रहती है और फिर फाइनली पाखी भी उनके साथ चलने को कहती है, लेकिन अनुपमा साफ इनकार कर देती है। वो कहेगी कि सिर्फ परी और ईशानी ही उसके साथ जाएंगी। उधर कोठारी मेंशन में माही की कही बातें लगातार राही को परेशान कर रही होंगी। जब ख्याति उससे इस बारे में पूछेगी तो वह अपने दिल का दर्द बयां करेगी।

राजा को चेतावनी देगी वसुंधरा

कोठारी मेंशन में राजा को लेकर एक और तमाशा जारी होगा। वो जब कहीं से आ रहा होगा तो मीता उससे पूछेगी कि वह कहां गया था। मीता के सवालों का जवाब नहीं देने पर वसुंधरा उसे हिदायद देगी कि वो बिना बताए कहीं नहीं जाएगा। वो पूछेगा कि क्या वह अनुपमा के घर गया था, वहीं मीता पूछेगी कि क्या वो पुलिस के पास गया। इस पर राजा झल्ला पड़ेगा और कहेगा कि वो किसी के पास नहीं गया था। वो कहेगा कि उसे हर बात का जवाब देने की जरूरत नहीं है और उसका जो मन करेगा करेगा।

राही का डांट लगाएगा पराग

माही इसके बाद वसुंधरा और मीता को भड़काएगी और कहेगी कि जरूर अनुपमा ने उसे अपने चंगुल में फंसा लिया है और बहला फुसलाकर मिलने बुलाया होगा। वसुंधरा जब राजा से पूछेगी कि वो परी का बचाव क्यों कर रहा है जबकि उसने उसे थप्पड़ मारा है? तो राजा कहेगा कि उसे परी ने थप्पड़ मारा क्योंकि उसने उसे दूसरी लड़की के साथ पकड़ा था। वसुंधरा जल्दी से राजा के लिए कोई लड़की ढूंढने की बात कहेगी ताकि उसका ध्यान परी से हटे। इस पर राही कहेगी कि ऐसा नहीं होगा क्योंकि राजा का प्यार सच्चा है। इस पर पराग फिर एक बार राही पर चिल्लाएगी और उसे लास्ट वॉर्निंग देगा कि वो वसुंधरा के खिलाफ ना जाए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।