Anupamaa: अनुपमा की मेहनत पर पानी फेरेगा दिग्विजय, शाह परिवार के बिगड़े हालात

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa 18 April 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि शाह परिवार और कोठारी परिवार दोनों ही मुश्किलों में जूझते नजर आएंगे।

Anupamaa: अनुपमा की मेहनत पर पानी फेरेगा दिग्विजय, शाह परिवार के बिगड़े हालात

अनुपमा सीरियल का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। अनुपमा और बंकु को पता चलेगा कि मशहूर फूड ब्लॉगर और इन्फ्लुएंसर कुणाल सलगोंडा में आया हुआ है। कुणाल ने रेडियो पर अनाउंस किया होगा कि जो उसके लिए उसकी पसंद की डिश बनाएगा, वो उसे टेस्ट करके उसका रिव्यू करेगा। अनुपमा इसे 'सावी के कैफे' को चमकाने का बड़ा मौका मानकर कुणाल के लिए खाना बनाने का फैसला करती है। अनुपमा कुणाल के रिसॉर्ट जाने की कोशिश करती है लेकिन गार्ड उसे रोक देता है। अनुपमा हार नहीं मानती और किसी तरह वह कुणाल तक अपनी बात पहुंचा देती है और फिर अपनी बातों से इम्प्रेस कर लेती है। कुणाल को अनुपमा का बनाया 'कुबेर पाक' इतना पसंद आता है कि उसे अपनी मां के हाथ के स्वाद की याद आ जाती है। वह अनुपमा के कैफे और उसके खाने का रिव्यू करने को तैयार हो जाता है।

डूबता जा रहा है वसुंधरा कोठारी का बिजनेस

दूसरी तरफ वसुंधरा कोठारी की बिजनेस की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। माही को निकालने के बाद नए डिजाइनर के डिजाइन रिजेक्ट हो रहे हैं और अनिल उसे समझाता है कि गौतम पर आंख मूंदकर भरोसा करना उसे भारी पड़ रहा है। हालांकि हमेशा की तरह वसुंधरा अपने ही घमंड में होगी। घर में प्रेम और राही के बीच भी चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। अनुपमा को लेकर दोनों में बहस छिड़ जाती है। मीता लगातार प्रेम को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी। जबकि राही हमेशा की तरह उसकी खुशियों की बर्बादी की वजह अपनी मां को मानती है। राही कहेगी कि उसकी मां एक तूफान की तरह है जो सब कुछ तहस-नहस कर देती है।

सड़कों पर अगरबत्ती बेचते फिर रहे हंसमुख शाह

शाह परिवार में भी चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों को घर चलाने के लिए इस उम्र में भी कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। जहां लीला शरीर में दर्द के बावजूद मेहमानों के लिए जल्दी-जल्दी खाना बना रही है, वहीं हंसमुख को सड़कों पर अगरबत्तियां बेचते दिखाया जाएगा। रास्ते में हंसमुख एक डिलीवरी बॉय की मदद भी करेगा, जिसकी वजह से लोग उसकी तारीफ करेंगे। जब पारितोष और गौतम को हंसमुख की इस हालत का पता चलेगा तो तोषू को बहुत शर्मिंदगी महसूस होगी। गौतम इस बात का फायदा उठाकर तोषू को ताना मारेगा कि शाह परिवार पूरी तरह बर्बाद हो चुका है।

अनुपमा की मेहनत पर पानी फेर देगा दिग्विजय

एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब कुणाल अपना वादा निभाने कैफे पहुंचेगा। दिग्विजय को लग रहा होगा कि कुणाल नहीं आएगा और वो बंकु और अनुपमा के सामने कुणाल की बुराई करना शुरू कर देगा। दिग्विजय कहेगा कि कुणाल में बहुत एटिट्यूड है और वो उसके इंतजार में अपना वक्त बर्बाद कर रहे हैं। बदकिस्मती से कुणाल ये सारी बातें सुन लेगा। अनुपमा जब बड़े प्यार से खाना परोसेगी, तो कुणाल उसे दिग्विजय के कहे हुए ताने सुना देता है। अनुपमा ये सुनकर सन्न रह जाती है, उसे समझ में आ जाएगा कि कुणाल ने दिग्विजय की सारी बातें सुन ली हैं। अब देखना यह है कि अपनी बेइज्जती के बावजूद क्या कुणाल रेस्त्रां का अच्छा रिव्यू देगा या नहीं? सीरियल के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।