Anupamaa 17 Feb: अनुपमा में शुरू हुआ 'बच्चा पुराण', माही-गौतम भी करेंगे प्रेग्नेंसी प्लान!
Anupamaa 17 Feb 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल में अभी बहुत अहम मुद्दा उठाया जा रहा है जो कभी ना कभी हर घर की कहानी रही है। रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में जानिए आज मंगलवार को आपको क्या कुछ देखने को मिलने वाला है।

Anupamaa 17 Feb 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में आपको हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। यह शो बहुत अहम सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए चर्चा में रहा है और अब घरेलू हिंसा के बाद अब अनुपमा न्यूली मैरिड कपल्स पर बड़ो द्वारा बेबी प्लानिंग करने का दबाव बनाने और बुजुर्गों के साथ हिंसा करने जैसे मुद्दों को उठाने जा रहा है। अपकमिंग एपिसोड का प्लॉट तैयार हो चुका है और दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल हाई है। सीरियल के 17 फरवरी के एपिसोड में आप देखेंगे कि फिर एक बार कोठारी मेंशन में बच्चे वाली बात छिड़ेगी।
परी पर बनाया जाएगा बच्चे का दबाव
राही और प्रेम के अभी बेबी प्लानिंग करने से इनकार करने के बाद मीता ने राजा और परी पर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। जब प्रार्थना और अंश घर में यह खुशखबरी लेकर आएंगे कि डॉक्टर ने कहा है किसी भी वक्त गुड न्यूज मिल सकती है तो फिर एख बार यही मुद्दा छिड़ जाएगा। मीता कह देगी कि यह बच्चा तो शाह हाउस चला जाएगा, हमें अपनी गुड न्यूज तो राजा और परी ही देंगे। फिर एक बार राजा-परी का चेहरा उतर जाएगा। वसुंधरा कोठारी अपनी बात कहना जारी रखेगी।
अनुपमा सीरियल में 'बच्चा पुराण' शुरू
वसुंधरा कोठारी कहेगी कि कभी भी भगवान की तरफ से उसका बुलावा आ सकता है, ऐसे में वह अपने नाती-पोतों का मुंह देखकर जाना चाहती है। राजा-परी जब कहेंगे कि वो थोड़ा वक्त चाहते हैं तो वसुंधरा उन पर तंज कसना शुरू कर देगी कि वो अपने बड़ों (प्रेम और राही) से ही गलत सबक ले रहे हैं। माहौल बिगड़ता देखकर पीछे खड़ी माही खुशी से फूली नहीं समाएगी। उसके दिमाग में एक बहुत शातिर आइडिया आएगा जिसे लेकर वह गौतम के पास पहुंचेगी। वह गौतम को समझाएगी कि अगर वो प्रेग्नेंट हो जाती है तो सारा गेम पलट सकता है।
कामयाब होगी गौतम-माही की साजिश?
माही बताएगी कि कैसे अंश और प्रार्थना अपने बच्चे को लेकर शाह निवास चले जाएंगे। उधर राजा-परी और प्रेम-राही अभी बच्चा करना नहीं चाहते हैं, ऐसे में अगर वो प्रेग्नेंट हो जाएगी तो ना सिर्फ उन्हें वसुंधरा कोठारी के करीब जाने का मौका मिलेगा बल्कि उनकी इस घर में जगह भी पक्की हो जाएगी। पहले तो गौतम कहेगा कि उसने शुरू से कहा है कि उसका प्लान है प्रार्थना के बच्चे को इस घर में रोकना, लेकिन फिर माही की बातें सुनकर उसे लगेगा कि वह कह तो ठीक ही रही है। अब ऐसे में देखना यह होगा कि क्या गौतम और माही प्रेग्नेंसी प्लानिंग करके वसुंधरा कोठारी के करीब आ सकेंगे। उनका अपने बच्चे को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना कितना कारगर रहेगा? ये वो सवाल हैं जिनके जवाब हमें आने वाले एपिसोड्स में मिलेंगे।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




