Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa 16 January 2026 Written Update in Hindi parag warns gautam anu broken down after hearing about demolition
Anupamaa 16 Jan: गौतम को सख्त चेतावनी देगा पराग, अनुपमा को मुंबई जाने से रोकेंगी बा

Anupamaa 16 Jan: गौतम को सख्त चेतावनी देगा पराग, अनुपमा को मुंबई जाने से रोकेंगी बा

संक्षेप:

Anupamaa 16 January 2026 Episode in Hindi: ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में पराग, कोठारी हाउस जाएगा और गौतम गांधी को प्रार्थना से दूर रहने की सलाह देगा। वहीं रजनी, पराग को खुशखबरी देगी।

Jan 16, 2026 11:16 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa Today's Episode: ‘अनुपमा’ के 16 जनवरी 2026 को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में राही, अनुपमा को गलत समझती है। राही, प्रेम से कहती है कि अनुपमा ने प्रार्थना की जिम्मेदारी लेकर गलत किया। उन्हें प्रार्थना को कोठारी हाउस भेज देना चाहिए था। इसी बीच, अनुपमा का वॉइसनोट आएगा। अनुपमा, राही को समझाएगी कि वह अपना वादा जरूर पूरा करेगी और प्रार्थना का अच्छे से ध्यान रखेगी।

गौतम का गुस्सा

कोठारी हाउस पहुंचने के बाद पराग अपने गुस्से को शांत करने के लिए अपने ऊपर पानी डालता है। वहीं गौतम का गुस्सा फूटने लगता है। गौतम पेपर्स लेकर आता है और मोटी बा को देता है। गौतम कहता है, ‘मोटी बा मुझे नहीं पता कैसे, लेकिन आप किसी भी तरह मुझे ये पेपर्स साइन करवाकर दीजिए।’ माही भी गौतम का साइड लेती है और गौतम को भड़काने की कोशिश करती है।

अनुपमा सीरियल

गौतम को चेतावनी देगा पराग

इस बीच पराग, मोटी बा के हाथ से पेपर्स लेता है और उन्हें फेंक देता है। वह गौतम को प्रार्थना से दूर रहने की सलाह देता है। पराग कहता है, ‘इस वक्त मुझे सिर्फ अपनी बेटी की चिंता है। तुम न उससे बात करोगे, न उससे मिलोगे और न उसे परेशान करोगे। ये मेरी चेतावनी है।’ इसके बाद पराग के फोन पर रजनी का कॉल आता है। पराग, रजनी से कहता है, ‘कम से कम आप तो कोई खुशखबरी दे दो।’

रजनी देगी खुशखबरी

रजनी, पराग को बताती है, ‘सारी लीगल फॉर्मेलिटीज पूरी हो गई हैं। कल चॉल तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा।’ पराग, रजनी से कहता है, ‘ठीक है। कल मैं मुंबई पहुंच जाऊंगा।’ अगले दिन सुबह 5 से 6 के बीच अनुपमा के फोन पर जस्सी का कॉल आता है। जस्सी, अनुपमा को बताती है कि बिल्डर आया है और कह रहा है कि आज 12:30 बजे वो चॉल तोड़ देगा। अनुपमा ये सुनकर दंग रह जाती है। अनुपमा, बिल्डर से बात करती है। बिल्डर, अनुपमा को वो पेपर्स दिखाता है जिसपर अनुपमा के साइन होते हैं।

अनुपमा अपकमिंग एपिसोड ट्विस्ट

अनुपमा का फैसला

अनुपमा बेहोश हो जाती है। अनुपमा, बा और बापूजी को पूरी बात बताती है। बा और अंश, अनुपमा को मुंबई जाने नहीं देते हैं। किंजल, अंश को समझाती है, लेकिन वो नहीं समझता है। अनुपमा कहती है कि वो मुंबई जरूर जाएगी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;