Anupamaa 15 June: अनुपमा ने सुना दिया अपना फैसला, बंकू-ईशानी की शादी में लगा फिल्मी तड़का
Anupamaa 15 June 2026: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे वसुंधरा कोठारी शाह निवास पहुंचकर अनुपमा से बंकू-ईशानी की शादी रोकने के बारे में बात करेंगी।

Anupamaa 15 June 2026 Written Update: अनुपमा की बेटी पाखी और बड़ा बेटा तोषू मदद मांगने के लिए वसुंधरा कोठारी के पास जाएंगे। पाखी मोटी बा के पैरों में गिरकर मदद की भीख मांगेगी और तोषू भी उसकी हिमायत करेगा। हालांकि वसुंधरा कोठारी यह कहते हुए मदद करने से इनकार कर देगी कि अनुपमा वो दीमक है जो जिस घर में लग जाए उसे बर्बाद कर देती है, इसलिए वह उससे कोसों दूर रहना चाहती है। इसके बाद पाखी एक-एक करके राही, ख्याति और बाकियों के आगे हाथ जोड़कर, पैरों में गिरकर मदद की भीख मांगेगी। सभी खामोश रहेंगे और तब प्रेम बोलेगा। वह कहेगा- मोटी बा हो सके तो पाखी दीदी की मदद कर दीजिए प्लीज।
पाखी की मदद करने पहुंचेगी वसुंधरा कोठारी
वसुंधरा कोठारी याद करेगी कि कैसे उसकी बेटी ने भी एक एवरेज से क्लर्क से शादी कर ली थी, जिससे वो जरा भी खुश नहीं थी। पाखी एक बार फिर मदद की भीख मांगेगी लेकिन जब वसुंधरा कोठारी कुछ नहीं कहेगी तो पाखी अपनी जान देने की धमकी देगी। वह सुसाइड करने की बात कहेगी और तोषू भी रो-रोकर मोटी बा से मदद करने को कहेगा, तब वसुंधरा कोठारी को मदद के लिए आगे आना ही पड़ेगा। कुछ ही देर बाद जब शाह निवास में ईशानी और बंकू की शादी को लेकर बातें चल ही रही होंगी, तभी पाखी वसुंधरा कोठारी, राही, प्रेम और ख्याति को लेकर शाह निवास पहुंच जाएगी।
बापूजी पाखी को याद दिलाएंगे उसका अतीत
वसुंधरा जब अनुपमा से बात करना शुरू ही कर रही होगी कि ईशानी बीच में चिल्लाएगी कि उसकी मां दुनिया में ढोल पीट सकती है, लेकिन अपनी बेटी से बात नहीं कर सकती। पाखी कहेगी कि अनुपमा उसे बर्बाद कर देगी। अनुपमा और वसुंधरा की बात आगे बढ़े उससे पहले बापूजी पाखी को याद दिलाएंगे कि पाखी जिस अनुपमा के उसकी बेटी को बर्बाद करने की बात कह रही है, वही उसके साथ खड़ी थी जब ईशानी डिप्रेशन में चली गई थी। अनुपमा बापूजी को टोकेगी और कहेगी कि आप गुस्सा मत कीजिए, आपकी तबीयत खराब हो जाएगी।
बंकू को घर से निकालने को कहेगी लीला बा
वसुंधरा कोठारी अपनी बात शुरू करेगी और अनुपमा को बंकू से ईशानी की शादी होने के नुकसान गिनाएगी। राही भी प्यार से ईशानी को समझाने और मना करने की कोशिश करेगी। बातचीत के बाद अनुपमा साफ कर देगी कि वह अपने घर के बच्चों को सबसे ज्यादा अच्छी तरह जानती है और जब वो कह रही होगी ईशानी और बंकू अकेलेपन के शिकार रहे हैं और शायद इसीलिए एक दूसरे के साथ को प्यार समझ बैठे हैं, तभी लीला भड़क जाएगी और बंकू को फौरन घर से निकालने की बात कहेगी।
अनुपमा और दिग्विजय सुनाएंगे यह फैसला
आखिर में अनुपमा और दिग्विजय अपना फैसला सुनाएंगे। अनुपमा कहेगी कि बंकू को यहां से भेजना सॉल्यूशन नहीं है, क्योंकि ईशानी इतनी जिद्दी है कि वो याद तो बंकू के पीछे भाग जाएगी और वहीं रहने लगेगी, या फिर उसे ढूंढकर वापस ले आएगी। इसलिए हमने यह सोचा है कि हम ईशनी और बंकू को एक साल का वक्त देंगे। दोनों इस दौरान अलग रहेंगे। बंकू अपने काम के साथ-साथ पढ़ाई पर फोकस करेगा और ईशानी भी अपने करियर पर ध्यान देगी। अगर एक साल के बाद भी दोनों का यह प्यार का फितूर जारी रहा, तब शादी और बाकी चीजों पर विचार करेंगे। अब देखना होगा कि आगे कहानी क्या मोड़ लेगी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


