तो इस वजह से 'अनुपमा' का साथ दे रही माही? दिमाग में चल रहा तोषू से भी शातिर प्लान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa 15 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के बुधवार के एपिसोड में दर्शकों को दमदार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। शो में माही की तरफ से एक नया खुलासा देखने को मिलेगा।

Anupamaa 15 July 2026 Written Update

Anupamaa 15 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के बुधवार के एपिसोड की शुरुआत एक खूबसूरत नजारे से होगी। दिग्विजय और अनुपमा जब कैफे लौटेंगे, तो देखेंगे कि बंकू बहुत समझदारी और जिम्मेदारी के साथ सब कुछ संभाल रहा होगा। वह बापूजी और अंश को अच्छी तरह समझाएगा कि अनुपमा के पीछे उन्हें यह कैफे किस तरह चलाना है। वह एक बोर्ड पर सभी जरूरी चीजें लिख देगा, ताकि किसी से कुछ भी मिस ना हो। बापूजी और अंश भी अपनी डेडिकेशन जाहिर करेंगे। यह सब देखकर अनुपमा की आंखें भर आएंगी। तभी बापूजी उन दोनों को देख लेंगे और अनुपमा से मजाकिया लहजे में कहेंगे कि यह आंखें नम करने का नहीं बल्कि जंग की तैयारी का वक्त है।

कॉम्पटिशन में प्रेम का साथ देगी ख्याति

यह सब चल ही रहा होगा कि अचानक ख्याति वहां पहुंच जाएगी। ख्याति को अचानक अपने कैफे में देखकर अनुपमा घबरा जाएगी और उससे पूछेगी कि सब ठीक तो है? ख्याति उससे अकेले में बात करने की इच्छा जाहिर करेगी और समझाएगी कि कैसे प्रेम चाहता है कि वह उसकी टीम में आ जाए, लेकिन वह उसके खिलाफ नहीं लड़ना चाह रही है। ख्याति बताएगी कि प्रेम ने इस हेल्दी कॉम्पटिशन को जंग का मैदान बना दिया है। अनुपमा तब ख्याति को बहुत प्यार से समझाएगी कि हर बच्चे को उसकी मां की जरूरत होती है और प्रेम को इस कॉम्पटिशन में उसकी जरूरत है। वह कहेगी कि उसे बेफिक्र होकर कॉम्पटिशन में प्रेम का साथ देना चाहिए।

पैसों के लिए अनु का साथ दे रही माही

जब ख्याति रिश्ते खराब होने की फिक्र जाहिर करेगी तो अनुपमा समझाएगी कि उसके और ख्याति के बीच कुछ नहीं बिगडे़गा। अनुपमा यह भी कहेगी कि प्रेम की नफरत भी उसी तरह ज्यादा दिन नहीं टिकेगी, जैसे उसका प्यार बहुत दिन तक नहीं टिक पाया। रात को किंजल, माही, ईशानी, प्रेरणा कॉम्पटिशन की तैयारी में लगे होंगे। किसी को भी ठीक से नींद नहीं आ रही होगी, क्योंकि हर किसी के लिए इस कॉम्पटिशन के अपने मायने हैं। माही जहां जीत के बाद प्राइज मनी का एक छोटा हिस्सा पाने की उम्मीद में जीतना चाहती है, तो प्रेरणा, किंजल और ईशानी सचमुच अनु मां की मदद करना चाहती हैं। अंश प्रेरणा की और बंकू ईशानी की मदद करेगा।

कॉम्पटिशन से पहले मां से मिलेगी राही

कॉम्पटिशन से पहले अनुपमा किसी तरह मौका पाकर अपनी बेटी राही से मिलेगी और उसे जीत का आशीर्वाद देगी। अनुपमा कहेगी कि मैं चाहती हूं कि तू ही जीते, अब राही को भी समझ में आने लगा है कि भले ही श्रुति उसकी मां होने का ढोल बजाती है, लेकिन असल मायने में अनुपमा ही उसकी असली शुभचिंतक है। राही अपनी मां को गले लगा लेगी और इसके बाद दोनों जब फोटोशूट के लिए जाएंगे तो प्रेम एक बार फिर जीत का राग अलापेगा और कहेगा कि उसे अपनी जीत से ज्यादा अनुपमा की हार चाहिए। दिग्विजय उसकी इस वाहियात बात का कोई जवाब नहीं देगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।