अनुपमा के बारे में पराग देगा रजनी को यह चेतावनी, गौतम के आगे खुली राही-दिवाकर की लव स्टोरी

Dec 15, 2025 01:12 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa 15 December 2025 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा का सोमवार का एपिसोड कई ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाला है। रजनी को जब पराग कोठारी और उसका बेटा वॉर्निंग देगा, तो उसके लिए बात अहंकार पर आ जाएगी।

अनुपमा के बारे में पराग देगा रजनी को यह चेतावनी, गौतम के आगे खुली राही-दिवाकर की लव स्टोरी

Anupamaa 15 December 2025 Written Update: अनुपमा सीरियल में सोमवार को आप देखेंगे कि रजनी का बेटा लगातार अपनी मां की बात मानते हुए चॉल में भला बनने की भरसक कोशिश कर रहा होगा। अनुपमा को भी उस पर यकीन होने लगेगा और सोचने लगेगी कि क्या उसे भारती के रिश्ते के लिए रजनी से बात करनी चाहिए? अगर ऐसा हो गया तो कम से कम उसकी एक समधन तो अच्छी होगी। लेकिन उधर खेल कुछ और ही चल रहा है। रजनी की पराग के साथ डील हो चुकी है।

पराग देगा रजनी को यह चेतावनी

रजनी जब पूरी बात पराग को बताएगी कि उसने क्यों उसे बुलाया था, तो इस पर पराग उसे चेतावनी देगा और कहेगा कि आप अनुपमा की बचपन की दोस्त भले ही रही हों, लेकिन अगर आप उन्हें इतना हल्के में ले रही हैं तो आप उन्हें अभी जानती नहीं हैं। रजनी के पास जब उसके बेटे का कॉल आएगा तो वह सोच में पड़ जाएगी। वरुण कहेगा कि मां अनुपमा के रहते इस चॉल को तोड़ पाना बहुत मुश्किल है, क्योंकि वो सबकी चहेगी हैं और भलाई के चक्कर में कुछ भी करने तो तैयार करती हैं।

रजनी के लिए ईगो पर आ गई है बात

रजनी तब कहेगी कि अगर सीधी उंगली से घी नहीं निकल रहा है तो अब उंगली टेड़ी करने का वक्त आ गया है। लेकिन आखिर रजनी क्या करने वाली है? इस सवाल का जवाब दर्शकों को अपकमिंग एपिसोड में मिलेगा। वरुण और पराग दोनों को लगने लगा है कि रजनी शायद यह काम नहीं करवा पाएगी। अपने आप को प्रूव करने के लिए अब वो किसी भी स्तर तक जाने को तैयार है।

गौतम के आगे खुली राही-दिवाकर की कहानी

इधर जब प्रोफेसर दिवाकर अपनी स्टूडेंट राही को घर छोड़ने आएगा तो इत्तेफाक से उसकी गाड़ी में राही का इयररिंग रह जाएगा। घर के बाहर खड़ा दिवाकर जब राही की इयररिंग को चूमकर खुश हो रहा होगा, तो उसे ऐसा करते हुए गौतम देख लेगा। गौतम मन ही मन खुश होगा और सोचने लगेगा कि यह तो काफी दिलचस्प मामला है। लेकिन अब देखना यह होगा कि राही और दिवाकर के रिश्ते को गौतम किस तरह कोठारी मेंशन में अपने फायदे के लिए भुनाएगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa 15 December 2025 Written Update Parag to Warn Rajni about Anu Gautam Knew Another Secret of Raahi
;;;