Anupamaa 15 April: अनुपमा और प्रेम में किसे चुनेगी राही? पति ने गुस्से में रख दी यह अजीब शर्त

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa 15 April 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का बुधवार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। आज के एपिसोड में हमें कई दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

Anupamaa 15 April: अनुपमा और प्रेम में किसे चुनेगी राही? पति ने गुस्से में रख दी यह अजीब शर्त

टीवी सीरियल अनुपमा के बुधवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि सावी के कैफे में अनुपमा की नई पारी शुरू होने वाली है। अनुपमा बड़े प्यार से कैफे का मेन्यू लिखेगी, लेकिन अंदर का हाल देखते ही उसके होश उड़ जाएंगे। बाहर से सुंदर दिखने वाले इस कैफे का फर्नीचर अंदर टूट चुका होगा और इस बात का अहसास उसे तब होगा जब बंकु सोफा पर से गिर पड़ेगा। अनुपमा कहेगी कि इस कैफे के फर्नीचर को आज ही बदलना होगा और यह बात दिग्विजय सुन लेगा। वह दिग्विजय भड़क जाएगा और साफ कहेगा कि कुछ भी नहीं बदला जाएगा। दिग्विजय कहेगा कि अगर अनुपमा ऐसे ही काम कर सकती है तो ठीक, वरना वह जा सकती है। दरअसल रेस्त्रां की हर चीज सावी की याद से जुड़ी है, इसलिए दिग्विजय नहीं चाहता कि कुछ भी बदला जाए।

तोषू देगा अपने ही परिवार को धोखा

उधर शाह परिवार और कपाड़िया हाउस के बीच एक्शन बढ़ने वाला है। माही और अंश मिलकर गौतम के खिलाफ सबूत जुटा रहे हैं ताकि वसुंधरा उसे घर से बाहर निकाल दे, लेकिन उनकी यह बातचीत पारितोष सुन लेगा। तोषू हमेशा की तरह अपने फायदे की सोचेगा और प्लान बनाएगा कि वह जाकर अगर यह जानकारी गौतम को दे दे, तो उसे बदले में बहुत पैसे मिलेंगे। गौतम को जब यह सब पता चलेगा, तो वह गुस्से से बौखला जाएगा। गौतम अपनी चाल चलने की सोचेगा और वसुंधरा के कान भर देगा। वह वसुंधरा से कहेगा कि माही अपना अलग ब्रांड शुरू करके कंपनी को धोखा दे रही है। गुस्से में वसुंधरा माही को ही कंपनी से निकालने का आदेश सुना देगी।

बुढ़ापे में बा-बापूजी को करनी पड़ेगी नौकरी

शाह निवास में खर्चों का बोझ बढ़ता जा रहा, लिहाजा बा-बापूजी नौकरी करने का फैसला करेंगे। उन्हें यह देखकर हैरानी होगी कि घर में पैसों की किल्लत है और पाखी जमकर शॉपिंग कर रही है। इस सबके बीच अनुपमा कैफे को खड़ा करने के लिए अपना लॉकेट गिरवी रख देगी। वह जौहरी से कहेगी कि वह इसे जल्द ही वापस ले लेगी। इसी दौरान एक बुजुर्ग कपल अनुपमा को कैफे के प्रमोशन का आइडिया देगा। पैसों की कमी के बावजूद अनुपमा हार नहीं मानेगी और कैफे के पुराने फर्नीचर को नया रूप देने की कोशिश करेगी।

पति और मां में किसे चुनेगी रही?

अपनी नाकामयाबी से परेशान होकर प्रेम खुद को लूजर समझ रहा होगा, लेकिन राही उसे हिम्मत देगी। हालांकि प्रेम के मन में अनुपमा के लिए नफरत कम नहीं हुई है। वह राही से कहेगा कि अनुपमा ने कभी उसकी कद्र नहीं की और वह उसे पूरी तरह भूलना चाहता है। प्रेम अपनी पत्नी राही के सामने एक शर्त रखेगा कि अगर उसे प्रेम का साथ चाहिए, तो उसे अनुपमा से हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ना होगा। प्रेम की यह बात सुनकर राही सन्न रह जाएगी। क्या राही अपनी मां और प्रेम के बीच किसी एक को चुन पाएगी? देखना दिलचस्प होगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।