Anupamaa 14 May: श्रुति के साथ मदर्स डे मनाएगी राही, अपनी मां अनुपमा के लिए कहेगी ऐसी बात

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa 14 May 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का गुरुवार का एपिसोड अनुपमा की जिंदगी में नई तकलीफें लेकर आने वाला है। राही एक बार फइर अपनी मां का दिल दुखाती नजर आएगी।

Anupamaa 14 May: श्रुति के साथ मदर्स डे मनाएगी राही, अपनी मां अनुपमा के लिए कहेगी ऐसी बात

Anupamaa 14 May 2026 Written Update: टीवी सीरियल का गुरुवार का एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर जारी कर दिया गया है। लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया है कि प्रेम जब गाड़ी से राही के साथ कहीं जा रहा होगा, तो वह पूरे वक्त कहीं ख्यालों में खोया होगा। राही उसे आवाज देगी, लेकिन वह नहीं सुनेगा। कुछ देर बाद राही को अहसास होगा कि प्रेम इस हद तक टूट चुका है कि अब वह अनुपमा को नीचा दिखाने के लिए नहीं बल्कि खुद को साबित करने के लिए यह लड़ाई लड़ना चाहता है। राही भी अपनी मां की बुराइयों और चुगलियों में लग जाएगी। उधर कोठारी मेंशन में कुछ अलग ही चल रहा होगा।

गौतम और वसुंधरा के बीच पड़ेगी फूट

वसुंधरा कोठारी को गौतम गांधी से बातचीत के दौरान पता चलेगा कि उनके जमाई जी ने ही अनुपमा के कैफे में गैस लीक करवाई थी। वसुंधरा तब गौतम को जमकर लताड़ेगी और उसे समझाएगी कि वह झगड़े और दुश्मनी में भी एक मर्यादा रखती है। वहीं गौतम कहेगा कि उसने वसुंधरा के कहने पर ही यह सब किया था। वसुंधरा उस पर चिल्लाएगी कि किसी की जान जा सकती थी। हालांकि बजाए समझने के, गौतम उसे यह दलील देने लगेगा कि उसका इरादा किसी की जान लेने का नहीं था। वसुंधरा और गौतम के बीच एक फूट पड़ती नजर आ रही है, लेकिन क्या यह गौतम के लिए नुकसानदायक साबित होगा, या फिर वसुंधरा के लिए? जल्द पता चलेगा।

श्रुति के साथ मदर्स डे मनाएगी राही

अगली सुबह राही कुछ ऐसा करेगी, जिस पर दर्शकों को बहुत गुस्सा आने वाला है। वह बहुत धूम-धाम से श्रुति के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट करेगी। वह श्रुति का घर में जोरदार स्वागत करेगी और उसे तोहफा भी देगी। परी उसे समझाने की कोशिश करेगी कि आज के दिन उसे सारा गुस्सा और नाराजगी भूल जाना चाहिए, और अनुपमा से मिलना चाहिए। हालांकि राही टका सा जवाब देगी कि वह जिन लोगों के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट करना चाहती है, वो सभी इसी घर में मौजूद हैं। परी के नहीं समझाने पर जब राही नहीं समझेगी तो वह नाराज होकर शाह निवास के लिए रवाना हो जाएगी। इधर श्रुति सभी को मदर्स डे पर एक सरप्राइज देने की बात कहेगी।

राही-प्रेम को कैफे दिखाने जाएगी श्रुति

श्रुति कहेगी कि वह वसुंधरा, राही और प्रेम को सरप्राइज देना चाहती है। अगर वो सरप्राइज उन्हें अच्छा लगा तो वसुंधरा कोठारी का आशीर्वाद लेकर वो नया कैफे शुरू कर सकते हैं। जब श्रुति प्रेरणा को साथ ले जाने से इनकार कर देगी तो राही और प्रेम उसका सपोर्ट करेंगे। राही और प्रेम कहेंगे कि कैफे पर प्रेरणा ने उनसे पहले से काफी मेहनत की है। गौतम प्रेरणा का मजाक बनाएगा, लेकिन फाइनली दूसरी गाड़ी से प्रेरणा को साथ ले चलने के लिए श्रुति मान जाएगी। कैफे की जगह दिखाने से पहले श्रुति तीनों को आंखों पर पट्टी बांधने के लिए कहेगी। सीरियल में आगे क्या होने वाला है? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।