Anupamaa 14 June: बहुओं के हाथ में कटोरा थमाएगी वसुंधरा, पाखी बताएगी अनुपमा को अपना डर
Anupamaa 14 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के रविवार के एपिसोड में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। जानिए रुपाली गांगुली स्टारर एपिसोड के अपकमिंग ट्विस्ट।

अनुपमा सीरियल के रविवार के एपिसोड में फिर एक बार शाह हाउस में लगी आग की तपिश कोठारी मेंशन तक पहुंचती नजर आएगी। वसुंधरा कोठारी अपनी दोनों बहुओं (राही और परी) को बुलाकर एक-एक कटोरा थमा देंगी और उसमें कुछ चिल्लर डाल देंगी। इसे परिवार का कोई नया रिवाज समझते हुए राही और परी पूछेंगी- ये सब क्या है बा? इस पर मोटी बा अपने उसी जाने-पहचाने तंजिया लहजे में कहेंगी। यह कटोरा है बेटा। अब जब शाह परिवार की बेटी की शादी नौकर से हो ही रही है, तो तुम लोग भी हाथ में कटोरा पकड़ने की आदत डाल ही लो।
वसुंधरा कोठारी को मिलेगा मौका
वसुंधरा कोठारी आगे कुछ कहें उससे पहले गौतम बताएगा कि उसे यह खबर पारितोष शाह ने पहुंचाई है कि शाह निवास में दो शादियां होने जा रही हैं। पहली अंश की प्रेरणा से, दूसरी ईशानी की बंकू से। जहां ईशानी की बंकू से शादी की जिद का वसुंधरा कोठारी अलग-अलग बहानों से मजाक बनाएंगी, वहीं दूसरी तरफ अंश के प्रेरणा पर डोरे डालने पर भी आपत्ति जताएंगी। विद्या और अनिल अंश का सपोर्ट करते नजर आएंगे और ईशानी की बात पर कहेंगे कि उसकी शादी का जो कुछ भी होना है वो शाह निवास वाले तय कर लेंगे।
पाखी बताएगी मां को अपना डर
इधर यह सब चल रहा होगा और उधर शाह निवास में बंकू अपने मालिक दिग्विजय के सामने फूट-फूटकर रोएगा। वह अपने दिल का सारा दर्द दिग्विजय के सामने रख देगा कि कैसे उसे अब अपने होने का मतलब ही समझ में नहीं आ रहा है। दिग्विजय भी बंकू को समझाने की पूरी कोशिश करेगा। पाखी अपनी बेटी ईशानी की जिंदगी बर्बाद होने का डर अनुपमा के सामने रखेगी और बताएगी कि कैसे ईशानी और पाखी में जमीन आसमान का फर्क है। वह भले ही अभी प्यार में पागल हो रही है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग होती है।
कोई नहीं देगा ईशानी का साथ
पाखी कहेगी कि ईशानी को AC के बिना नींद नहीं आती है और बिना मशीन के कपड़े धोते-धोते उसकी कमर टूट जाएगी। वह समझ नहीं रही है कि वह क्या कर रही है। ईशानी फौरन किंजल के कंधे पर बंदूक रखते हुए कहेगी कि उसने रिश्ते निभाना अपनी मां से नहीं बल्कि किंजल भाभी से सीखा है। वह भी एक करोड़पति परिवार से इस घर में आई थीं और यहीं की जिंदगी को अपनाया। इस पर किंजल कहेगी कि उसकी और ईशानी की सिचुएशन अलग है। क्योंकि उसे इस घर में अनुपमा, लीला, हंसमुख और पूरे परिवार का साथ मिला था। किसी को अपना साथ नहीं देता देख ईशानी नाराज हो जाएगी और वहां से चली जाएगी। सीरियल में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


