Anupamaa 14 July: अनुपमा की टीम फाइनल, फिर प्रेम के कान भरेगी श्रुति, राही का चढ़ेगा पारा
Anupamaa 14 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के मंगलवार के एपिसोड में एक तरफ शाह हाउस में जोश और उत्साह का माहौल होगा, वहीं दूसरी तरफ कोठारी हाउस में फिर एक बार साजिशों का सिलसिला शुरू हो चुका है।

Anupamaa 14 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का मंगलवार का एपिसोड कुकिंग कॉम्पटिशन के राउंड 2 की तैयारियों के नाम रहने वाला है। प्रेम की टीम जहां पूरी हो नहीं पा रही है, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा ने अपनी टीम के पूरे 6 मेंबर चुन लिए हैं। तोषू-पाखी को एक छोटा सा टास्क देकर अनुपमा यह साबित कर देगी कि वो इस कॉम्पटिशन के लायक ही नहीं हैं। हालांकि दोनों बावजूद इसके अपनी मां पर फेयर नहीं होने का आरोप लगाएंगे, लेकिन बापूजी, बा, दिग्विजय और किंजल अनुपमा का साथ देंगी।
फिर प्रेम के कान भरेगी श्रुति
अनुपमा कुछ ही देर बाद अपनी टीम के मेंबर्स का नाम अनाउंस करेगी। अनुपमा ने अपनी टीम में किंजल, माही, प्रेरणा, दिग्विजय और आखिर में ईशानी को चुना होगा। पाखी खुश होगी कि उसे ना सही, उसकी बेटी को टीम में मौका मिला है। वहीं तोषू यह सोच-सोचकर किलस रहा होगा कि परी और ईशानी तो मालामाल हो जाएंगे, लेकिन उसका क्या होगा। उधर कोठारी मेंशन में एक बार फिर श्रुति प्रेम के कान भरेगी और उससे कहेगी कि कैसे उसकी सगी मां (ख्याति) ने उसका साथ नहीं दिया। वह कहेगी कि अपने बच्चे का साथ देने की जगह ख्याति अनुपमा का साथ दे रही है।
राही जमकर सुनाएगी खरी-खोटी
हमेशा की तरह श्रुति एक बार फिर अनुपमा के बारे में बुरी-भली बातें कहेगी, और प्रेम को यह जताएगी कि कैसे उसका सगा परिवार आज उसके साथ नहीं खड़ा है। राही यह सब सुन लेगी और जाकर श्रुति को जमकर लताड़ेगी। वह समझ रही है कि श्रुति एक बार फिर प्रेम के मन में जहर घोलकर उसे नफरत के अंगारों पर चलाने की कोशिश कर रही है। लेकिन श्रुति हमेशा की तरह राही को भी उसकी मां के खिलाफ भड़काने में लग जाएगी। हालांकि इस बार राही पर उसकी बातों पर ज्यादा असर नहीं हो रहा है, लेकिन प्रेम श्रुति की बातों में पूरी तरह आ चुका है।
अनुपमा ने पसंद की घर के लिए जमीन
कॉम्पटिशन में क्योंकि 24 घंटे से भी कम वक्त रह गया होगा, इसलिए अनुपमा और दिग्विजय मिलकर सब्जी-फल और वो सारी चीजें लाकर रख देंगे, जिससे उनके जाने के बाद बंकू को अकेले भागदौड़ नहीं करनी पड़े। अंश उसका पूरा साथ देने की बात कहेगा। अनुपमा जब ऑटो से दिग्विजय के साथ कहीं जा रही होगी, तब रास्ते में बारिश होने लगेगी और वहीं रास्ते में उसे एक खाली प्लॉट दिखेगा, जिस पर फॉर सेल का बोर्ड लगा होगा। अनुपमा इस प्लॉट पर अपना घर होने की कल्पना करेगी। वह खुशी से झूम उठेगी। शो में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


