
Anupamaa 14 Jan: अनुपमा और पराग कोठारी की होगी टक्कर, याद करेगा पिछले साल की शर्मनाक हार
Anupamaa 14 January 2026 Episode: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का मकर संक्रांति महाएपिसोड आज बुधवार को प्रसारित होगा। आज दर्शकों को अनुपमा और पराग की जोरदार टक्कर देखने मिलेगी।
टीवी सीरियल अनुपमा का बुधवार का एपिसोड मकर संक्रांति सेलिब्रेशन के नाम रहेगा। लेकिन यह जश्न देखते ही देखते पतंगबाजी के मुकाबले से एक महायुद्ध में बदल जाएगा। होगा यह कि राही और प्रेम रोमांटिक अंदाज में इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे होंगे। राजा और परी भी एक दूसरे के साथ खुशियों भरे पल बिता रहे होंगे। ईशानी मायूस होगी क्योंकि वो अकेली पड़ जाएगी। दरअसल उसकी मां पाखी तो अपने आशिक दिवाकर के साथ फोन पर लगी होगी और वह अपनी बेटी की तरफ ध्यान ही नहीं देगी।
तोषू के चेहरे पर यूं खुशी लाएगी अनु
ऐसे में किंजल आकर सिचुएशन संभालेगी और ईशानी के साथ वक्त बिताएगी। उधर अनुपमा जब अपने बेटे तोषू को परेशान देखेगी तो उसे समझाएगी कि पतंग पर अपनी कंपनी का नाम लिखने का उसका आइडिया अच्छा था, लेकिन आसमान में उड़ती पतंग पर उसकी कंपनी का नाम कौन देख पाएगा? तोषू का मुंह लटक जाएगा, जिसके बाद अनुपमा स्टॉल पर मौजूद सभी पतंगों पर तोषू की कंपनी का नाम लिखवा देगी और उसका चेहरा खिल उठेगा। खुशियों भरा माहौल होगा तभी अचानक एक ट्विस्ट आएगा।
कोठारी बनाव शाह परिवार की जंग
अचानक पीछे की तरफ मुड़ी अनुपमा की टक्कर वसुंधरा कोठारी से हो जाएगी। वसुंधरा कोठारी, गौतम गांधी, माही, मीता, अनिल और पूरे कोठारी परिवार को वहां देखकर शाह परिवार सन्न रह जाएगा। पता चलेगा कि सोसायटी के अध्यक्ष होने के नाते उन्हें बहुत आदर सम्मान के साथ यहां बुलाया गया है, यही वजह है कि वो यहां आए हैं। अनुपमा सिचुएशन को डायल्यूट करने की कोशिश करेगी और साथ में त्योहार मनाने का प्रस्ताव रखेगी। लेकिन पराग कोठारी तो भिड़ने के मूड में होगा।
पराग याद करेगा अपनी पिछली हार
वह याद करेगा कि कैसे पिछले साल अनुपमा ने उसकी पतंग काट दी थी। पराग कोठारी इस पतंगबाजी के कॉम्पटिशन को जंग में बदलने पर उतारू हो जाएगा। वह एक विशाल झंडा वहां गाढ़ देगा और फिर वसुंधरा और बाकी लोगों के साथ पतंग तैयार करने लगेगा। अनुपमा को ना चाहते हुए भी पराग कोठारी के साथ पतंग उड़ानी पड़ेगी, लेकिन वह भिड़ने के मूड में नहीं होगी इसलिए अपनी पतंग को आसमान में उड़ाते हुए एन्जॉय करने लगेगी। लीला के पूछने पर वो कहेगी कि त्योहार एन्जॉय करना चाहिए, उसे आज लड़ने का मन नहीं है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




