Anupamaa 14 April: अनुपमा कर देगी दिग्विजय की पिटाई, गौतम को रंगे हाथों पकड़ेंगी अंश-माही
Anupamaa 14 April 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का मंगलवार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। एक तरफ जहां गौतम गांधी रंगे हाथों पकड़ा जाएगा, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा दिग्विजय की पिटाई कर देगी।

रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के आज मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत एक छोटे से मजाक के साथ होगी। अनुपमा और जया मिलकर दिग्विजय और बंकु के साथ हंसी मजाक करेंगे जिसके बाद माहौल काफी लाइट हो जाएगा। अनुपमा वापस सावी विला आ गई है यह सोचकर दिग्विजय खुश होगा और बंकु के चेहरे पर भी मुस्कान होगी। दिग्विजय अनुपमा का शुक्रिया अदा करेगा कि वह उसके बुलाने पर फौरन आ गई। दोनों मिलकर सावी के कैफे को दोबारा शुरू करने की प्लानिंग करेंगे। अनुपमा दिग्विजय को मिठाई खिलाएगी और तब दिग्विजय को अहसास होगा कि अनुपमा वाकई वही 'जोशी बेन' है जिसकी सावी बहुत बड़ी फैन थी।
मौके का फायदा उठाएगी वसुंधरा कोठारी
दूसरी तरफ उधर कोठारी मेंशन में राही की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रेम के रेस्त्रां को लाइसेंस न मिल पाने की वजह से राही काफी स्ट्रेस में होगी। इसका सारा दोष वह अपनी मां अनुपमा पर मढ़ देगी। राही कहेगी कि अगर अनुपमा साथ देती तो आज प्रेम इस हाल में नहीं होता। वहीं वसुंधरा इस मौके का फायदा उठाने से नहीं चूकेगी। वह राही को ताना मारेगी कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाली राही अब खुद घर और काम के बीच बैलेंस नहीं बना पा रही है। इसी बीच प्रेरणा अपना उल्लू सीधा करने में लगी होगी। वह प्रेम को बाहर ले जाने में कामयाब हो जाएगी। जिसे देखकर राही भी राहत की सांस लेगी कि कम से कम उसका पति घर से बाहर निकला।
गौतम को रंगे हाथों पकड़ेंगी गौतम-माही
कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अंश और माही मिलकर गौतम का पीछा करेंगे। माही को शक होगा कि गौतम उसे धोखा दे रहा है और वह उसे सबक सिखाना चाहती है। अंश और माही गौतम को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लेंगे। यह देखकर माही सन्न रह जाएगी, लेकिन वह ठान लेगी कि वह गौतम को एक बुरा पति और बुरा पिता साबित करके रहेगी। अंश उसे पूरा भरोसा दिलाएगा कि वह इस सच्चाई को सबके सामने लाने में उसकी पूरी मदद करेगा।
चोर समझकर दिग्विजय की होगी पिटाई
रात के सन्नाटे में अनुपमा एक परछाई देखकर उसे चोर समझ लेगी और उसकी जमकर धुलाई कर देगी। बाद में उसे पता चलेगा कि वो कोई और नहीं बल्कि खुद दिग्विजय है। इसके बाद दोनों के बीच सावी को लेकर काफी इमोशनल बातें होंगी। दिग्विजय अनुपमा को कैफे की पूरी जिम्मेदारी सौंपेंगे लेकिन एक शर्त रखेंगे कि सावी के कैफे का अंदाज बिल्कुल नहीं बदलना चाहिए। अनुपमा इस बात के लिए खुशी-खुशी मान जाएगी और कैफे का उद्घाटन करेगी। लेकिन अनुपमा के लिए यह राह इतनी भी आसान नहीं होने वाली है। अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड के बारे में जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


