Spoiler: दिग्विजय देगा अनुपमा को सरप्राइज, वनराज शाह की जगह लेगा यह शख्स

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी आगे काफी दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। वनराज शाह के जाने के बाद से शाह परिवार में कोई मुखिया नहीं रहा है, लेकिन अब चीजें बदलेंगी।

Spoiler: दिग्विजय देगा अनुपमा को सरप्राइज, वनराज शाह की जगह लेगा यह शख्स

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में दिग्विजय के किरदार की एंट्री भले ही बहुत सामान्य तरीके से हुई थी, लेकिन अब वो शाह निवास का परमानेंट मेंबर बनता नजर आ रहा है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। हालिया एपिसोड में दिखाया गया था कि दिग्विजय न सिर्फ अनुपमा की बल्कि बापूजी की भी जान बचाएगा। इस बात से बापूजी काफी इंप्रेस होंगे और वह जब घर पर बापूजी से मिलने आएगा तो बापूजी कुछ ऐसा कह देंगे, जिसे सुनकर पूरा शाह परिवार सन्न रह जाएगा। पाखी और तोषू के तो सीने पर सांप लोटने लगेंगे।

वनराज शाह की जगह लेगा यह शख्स

सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि हंसमुख शाह दिग्विजय के आने पर पूरे परिवार के सामने उससे कहेंगे, "संबंध सिर्फ तन के नहीं होते, मन के भी होते हैं।" बापूजी अनुपमा की तरफ देखकर कहेंगे कि जैसे तू मेरी बेटी है, और कल जब तन पर आई तो लगा कि मुझे एक बेटा भी मिल गया है। बापूजी का दिग्विजय की तरफ देखकर यह कहना उसकी आंखों में आंसू ला देगा। वो दिग्विजय, जिसे लगता है कि उसका अब दुनिया में कोई नहीं रहा, अब अचानक उसकी जगह शाह निवास में पक्की होती नजर आ रही है।

लीला, पाखी-तोषू के सीने पर लोटे सांप

बापूजी के ऐसा कहते ही लीला, पारितोष और पाखी के चेहरे का रंग उड़ जाएगा। उनके चेहरे पर गुस्से के साथ-साथ निराशा के भी भाव होंगे। सिर्फ इतना ही नहीं बापूजी के दिग्विजय को अपना बेटा कहने की वजह से लीला और बच्चों को नाराजगी इस बात की भी होगी, कि बापूजी किसी बाहर वाले को वनराज शाह (लीला का बेटा और पाखी-तोषू के पिता) की जगह दे रहे हैं। माना जा रहा है कि बापूजी का दिग्विजय को अपना बेटा बनाना शाह परिवार में हाई वोल्टेज ड्रामा लेकर आने वाला है। एक बार फिर अनुपमा का नाम दिग्विजय के साथ भी जुड़ता नजर आ सकता है।

दिग्विजय देगा अनुपमा को यह सरप्राइज

ऐसा इसलिए क्योंकि दिग्विजय अनुपमा को खास महसूस कराने के लिए कुछ ऐसा करेगा, जिसकी उम्मीद किसी को शायद ही थी। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि रेस्त्रां का जो नया बोर्ड लगाया गया होगा, उस पर एक विशाल पर्दा पड़ा होगा। जब अनुपमा घर के सभी सदस्यों के साथ रेस्त्रां पहुंचेगी तो नए बोर्ड पर पर्दा पड़ा देख चौंक जाएगी। जब वो पर्दा हटाएगी तो उसे सरप्राइज मिलेगी। वह देखेगी कि लव यू जिंदगी कैफे के नीचे अनु की रसोई लिखा होगा। दिग्विजय कहेगा कि यह रेस्त्रां आपके नाम की बुनियाद पर खड़ा होगा। अनुपमा खुशी से भावुक हो जाएगी। कहानी में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।