Anupamaa 13 May: फिर मुंह की खाएगा गौतम गांधी, सबके आगे मांगनी पड़ेगी श्रुति से माफी
Anupamaa 13 May 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल की कहानी में गौतम गांधी को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ेगी। वसुंधरा कोठारी के कहने पर उसे सबके सामने श्रुति से माफी मांगनी पड़ेगी।

Anupamaa 13 May 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के मंगलवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि रात को अनु को नींद नहीं आ रही होगी। उसे एक अजीब सी बेचैनी सता रही होगी। वो दिग्विजय और अनुज के बारे में सोचने लगेगी। उसे अपने कैफे की याद आएगी और वह कैफे की तरफ निकल पड़ेगी। इधर बापूजी को भी तबीयत ठीक नहीं लग रही होगी, लिहाजा वो भी टहलने निकल जाएंगे। अनुपमा कैफे के अंदर जाकर महसूस करेगी कि कुछ गड़बड़ है। बापूजी भी कैफे का दरवाजा खुला देखकर अंदर चले जाएंगे। अनुपमा और बापूजी को यह समझते वक्त नहीं लगेगा कि कोई कैफे में घुस आया है और गैस का पाइप काटकर चला गया है।
गौतम की खुशियों पर फिरेगा पानी
अनुपमा को यह सोचकर हैरानी होगी कि जब दरवाजा बंद था को चोर अंदर घुसा कैसे। इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते, गौतम का गुंडा दरवाजा बाहर से बंद करके चला जाएगा। गैस की लीकेज और ऑक्सीजन नहीं मिल पाने की वजह से अनुपमा और बापूजी बेहोश हो जाएंगे। दोनों की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ जाएगी। उधर गौतम यह सोचकर खुश होगा कि उसका काम हो गया है। वह कहेगा कि वसुंधरा अनुपमा के पर कुतरना चाहती थी, लेकिन अब वो इन्हें जला ही देगा। इधर दिग्विजय सही समय पर पहुंचकर अनुपमा और बापूजी को बचा लेगा। इधर बापूजी और अनुपमा की जान बाल-बाल बची होगी और उधर तोषू अपनी बहन पाखी से हॉस्पिटल के बिल को लेकर बात कर रहा होगा।
कोठारी निवास पहुंचेगी खबर और...
खबर जब कोठारी मेंशन पहुंचेगी तो प्रेम परेशान होगा। प्रेम कहेगा कि पाइप किसी ने जान बूझकर काटा है। इस पर गौतम बात श्रुति की तरफ घुमा देगा। राही कहेगी कि गौतम भी ऐसा कर सकता है। श्रुति अपना बचाव करते हुए कहेगी कि वह कभी ऐसा कुछ नहीं करेगी, जिससे राही को तकलीफ पहुंचे। वसुंधरा भी गौतम से कहेगी कि वह श्रुति से माफी मांगे। क्योंकि वसुंधरा कोठारी भविष्य में श्रुति को अपने प्यादे की तरह इस्तेमाल करना चाहती है। लीला भी दिग्विजय को धन्यवाद देगी और कहेगी कि जब उसके अपने बच्चे खड़े होकर तमाशा देख रहे थे, तब दिग्विजय ने उनके पति को बचा लिया।
कैफे की ओपनिंग में पहुंचेंगे राही-प्रेम
दिग्विजय तब लीला से कहेगा कि उसने कुछ भी नहीं किया। वह बस मदद करने की कोशिश कर रहा था। बात आई-गई होती है तो अंश सबको काम करने के लिए कहेगा, क्योंकि कैफे जल्द ही खुलने वाला है। दिग्विजय कैफे की ओपनिंग में प्रेम और राही को भी इनवाइट करेगा। राही कहेगी कि वह बस हंसमुख के लिए आई है, उसका कैफे से कोई लेना देना नहीं है। वह दिग्विजय और अनुपमा को नए कैफे के लिए शुभकामनाएं देती है। लीला सबको कैफे की तैयारी करने का आदेश देगी। वह पाखी और परितोष को भी आदेश देती है। उधर परेश ने अनुपमा से घर खाली करने को कहा है। अनपमा के लिए चुनौतियां कम नहीं होने वाली हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


