Anupamaa 13 July: वसुंधरा मांगेगी अपनी बहू राही से माफी, बेटे या समधन, किसका साथ देगी विद्या?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa 13 July 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वसुंधरा कोठारी अपनी बहू राही से हाथ जोड़कर माफी मांगेगी, लेकिन अगले ही पल उससे एक वादा भी ले लेगी।

Anupamaa 13 July 2026 Written Update

Anupamaa 13 July 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा का सोमवार का एपिसोड शुरू होगा बापूजी के अनुपमा पर गर्व करने और बाकियों को यह समझाने से, कि कैसे वो अकेली ही इसीलिए उसका खुद का घर होना बहुत जरूरी है। अनुपमा के हाथ में अखबार का विज्ञापन थमाते हुए हंसमुख उसे आगे बढ़ने और जीतने का आशीर्वाद देंगे। उधर कोठारी मेंशन में चीजें अलग तरह से चल रही होंगी। वसुंधरा खुश होगी कि राही वापस लौट आई है और दोबारा प्रेम के साथ है। वसुंधरा कोठारी अपनी बहू राही से माफी मांगेंगी और दोनों से (राही-प्रेम) से वादा लेंगी कि दोनों हमेशा एक साथ रहेंगे। हालांकि अभी भी प्रेम के सिर से जीत का भूत उतरा नहीं है।

वसुंधरा मांगेगी अपनी बहू राही से माफी

इधर शाह निवास में अंश और प्रेरणा के बीच अभी से चीजें बिगड़नी शुरू हो गई हैं। अपनी एक सहेली के यहां जाने से पहले प्रेरणा याद करेगी कि कैसे हाल ही में एक छोटी सी बात पर लीला ने उसे खरी-खोटी सुनाई थी। वह सोचने लग जाएगी कि आखिर उसे इस घर में इतनी पाबंदियों और दायरों में क्यों रहना पड़ रहा है। वह जाने से पहले अंश से जब कहेगी कि वह दोस्तों के साथ जा रही है तो अंश कहेगा कि बा को बताकर जाना। प्रेरणा मना करेगी और कहेगी कि उसे इस तरह रहने की आदत नहीं है, इस पर अंश कहेगा कि बताकर जाने में कोई बुराई नहीं है, हम सभी बा को बताकर जाते हैं।

बढ़ाई जाएगी कॉम्पटिशन की प्राइज मनी

हालांकि प्रेरणा साफ इनकार कर देगी और कहेगी कि वह खुद लीला को बता दे। वह अंश को प्यार से किस करके और मनाकर चली जाएगी, लेकिन बाद में वह भी सोच में पड़ जाएगा कि आखिर इस तरह तो चीजें आगे कैसे चल पाएंगी। कैफे के बाहर भी काफी नई चीजें होंगी, शो के जज आकर अनुपमा और प्रेम से मुलाकात करेंते और बताएंगे कि यह पहली बार हो रहा है जब एक सास और दामाद एक ही कॉम्पटिशन में फाइट करने जा रहे हैं। वह दोनों को बताएंगे कि कैसे प्राइज मनी बढ़ा दी गई है और अब 40 नहीं बल्कि 50 लाख रुपये जीतने वाले को मिलेंगे। यह सुनते ही तोषू और पाखी पागल हो जाएंगे और अनु की टीम में आने के बहाने सोचने लगेंगे।

कॉम्पटिशन में किसका साथ देगी विद्या?

कोठारी मेंशन में प्रेम घर पहुंचकर घुटनों पर बैठकर वसुंधरा कोठारी को अपनी टीम में आने के लिए कहेगा। वसुंधरा सुझाव देगी कि इस कॉम्पटिशन में फुर्ती और जोश की जरूरत होगी और उनकी उम्र हो गई है। क्योंकि अगला राउंड फैमिली राउंड होने वाला है, और इसमें प्रेम को अपने साथ कुल 6 लोगों की जरूरत है, तो मीता, राही पहले ही उसके साथ हैं। मीता के कहने पर परी भी मजबूरी में प्रेम की साइड से खेलेगी। मोटी बा सुझाव देंगी कि प्रेम को विद्या को अपनी टीम में लेना चाहिए, लेकिन विद्या कनफ्यूज है क्योंकि उसे प्रेम की लड़ाई और उसके इरादों पर शक है। वह सोचने के लिए वक्त मांगेगी। शो में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइन हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।