Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa 13 January 2026 Written Update Parag Kothari Tricks Fail Anil to Give Game Changer Move
Anupamaa 13 Jan: पराग कोठारी का हर पैंतरा होगा नाकाम, अनिल कोठारी चलेगा गेम चेंजर मूव

Anupamaa 13 Jan: पराग कोठारी का हर पैंतरा होगा नाकाम, अनिल कोठारी चलेगा गेम चेंजर मूव

संक्षेप:

Anupamaa 13 January 2026: अनुपमा और कोठारियों के बीच जबरदस्त टक्कर के बावजूद अनुपमा को उस वक्त बैकफुट पर आना पड़ेगा जब मीता और वसुंधरा प्रार्थना को उसके ही ससुराल वालों के खिलाफ भड़काने लगेंगे, लेकिन तब अनिल फॉर्म में आएगा।

Jan 13, 2026 03:47 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa 13 January 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का मंगलवार का एपिसोड अनुपमा के कोठारियों के साथ टकराव के नाम रहेगा। पराग कोठारी अपनी बेटी प्रार्थना से माफी मांगेगा और बड़े प्यार से उसे मनाने-समझाने की कोशिश करेगा। अनुपमा उसकी चालाकी समझ जाएगी और फौरन बीच में आते हुए कहेगी कि वह उस पर इमोशनल प्रेशर बनाने की कोशिश ना करे। अनुपमा कई बार पराग की कोशिशें नाकाम करेगी, जिसके बाद वह कहेगा कि उसने कभी अनुपमा की बात के बीच में नहीं बोला तो वह क्यों बोल रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पराग कोठारी का हर पैंतरा होगा नाकाम

पराग कोठारी अपना पलड़ा हल्का पड़ता देख अंश को बहस में घसीटेगा और कहेगा कि उसे खुद को साबित करने का मौका दिया गया था, लेकिन वह खुद को प्रूव नहीं कर सका। पराग सवाल उठाते हुए कहता है कि अंश में एक अच्छा पिता बनने की क्षमता ही नहीं है, इस बात का गौतम फौरन सपोर्ट करेगा और तब अनुपमा उन्हें तंजिया लहजे में जवाब देती है कि क्या वो दोनों अचानक से भविष्यवक्ता बन गए हैं? अनुपमा के तंज सुनकर पराग और गौतम और भी ज्यादा चिढ़ जाएंगे और भड़क उठेंगे।

प्रार्थना दिखाएगी सच बोलने का जिगर

बात बिगड़ती देख राही और प्रेम बीच में आएंगे और अनुपमा-पराग से भद्दे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देंगे। पराग एक बार फिर इमोशनल कार्ड खेलेगा और चिकनी चुपड़ी बातें करते हुए प्रार्थना से कहेगा कि वह डिलीवरी तक कोठारी मेंशन में रुक जाए और उसके बाद वो आराम से तय कर सकते हैं कि उसे क्या करना है। प्रार्थना सच बोलने का जिगरा दिखाएगी और कहेगी कि वह इस घर में सिर्फ ख्याति की वजह से रुकेगी। पराग इसे अपमान के तौर पर लेगा और राही पर दिखावा करने और हमेशा ऐसा जताने का आरोप लगाएगा, जैसे कि वो सब पर अहसान कर रही हो।

ये भी पढ़ें:अनुपमा को लगा 440 वॉट का झटका, नए प्रोमो में दिखी आने वाले ट्विस्ट की झलक

अनिल कोठारी चलेगा गेम चेंजर मूव

जब गेंद शाह परिवार के पाले में जाती दिखाई पड़ेगी तो वसुंधरा कोठारी और मीता बीच में आएंगी। वो प्रार्थना से कहेंगी और ज्यादा प्रॉब्लम्स खड़ी करना बंद करे। मीता आगे आकर राही को समझाएगी कि वो उन लोगों का पक्ष लेना और उनके साथ रहने की गलती ना करे जिन्हें वो पराया कहती है। ससुराल पराया होता है। इस पर अनिल गेम चेंजर मूव चलेगा। वह कहेगा कि इस हिसाब से तो मीता को भी अपने ससुराल में रहना बंद कर देना चाहिए। वह बताएगा कि कैसे शाह परिवार हर उस मौके पर प्रार्थना के साथ खड़ा रहा है जब मोटी बा और बाकियों ने उसका हाथ छोड़ दिया। अनिल वसुंधरा कोठारी को भी लताड़ेगा और कहेगा कि उन्हें एक नया फरमान सुनाने की तो बहुत जल्दी रहती है, लेकिन उस फैसले को निष्पक्ष रूप से लागू करने की समझ उनमें नहीं है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।