Anupamaa 13 Feb: गौतम पर हाथ उठाएगा प्रेम, अनुपमा को नया रास्ता दिखाएगी राही

Feb 13, 2026 03:01 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa Today's Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में प्रेरण की वजह से गौतम और माही को प्रेम पर शक होगा। गौतम ऐसी-ऐसी बातें बोलेगा कि प्रेम हाथ उठाने पर मजबूर हो जाएगा।

Anupamaa 13 Feb: गौतम पर हाथ उठाएगा प्रेम, अनुपमा को नया रास्ता दिखाएगी राही

Anupamaa 13 February Written Update: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की शुरुआत कृति और कपिल से होती है। अनुपमा, कृति को उकसाने की कोशिश करती है। अनुपमा, कृति को विश्वास दिलाती है कि पूरा परिवार उसके साथ है। कृति के भाव बढ़ जाते हैं। कृति कमरे में जाती है और कपिल के सामने इतराने लगती है। वह कपिल के सामने हर एक बार कबूल करती है। इतना ही नहीं, वह कपिल को फंसाने के लिए अपने आपको चोट भी पहुंचाती है। अनुपमा की बात मानकर कपिल से सब कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है।

अनु की रसोई शुरू करेगी अनुपमा?

अनुपमा ये सोच-सोचकर खुश होती है कि अब कपिल को न्याय मिल जाएगा। वह यूट्यूब से वीडियो देखकर राही और अंश के लिए कुछ हेल्दी बनाने की कोशिश करती है। इसी बीच राही किचन में आती है और अनुपमा को दोबारा अनु की रसोई शुरू करने की सलाह देती है। अनुपमा तब तो राही की बातों को हंसी-हंसी में टाल देती है। हालांकि, बाद में इस बारे में सोचती जरूर है।

अनुपमा सीरियल के अपकमिंग ट्विस्ट

प्रेम को गुस्सा दिलाएगा गौतम

इसी बीच प्रेम और प्रेरणा अहमदाबाद पहुंचते हैं। कोठारी हाउस पहुंचने के बाद प्रेरणा, प्रेम से माफी मांगती है। उसके सामने गिड़गिड़ाती है। गौतम और माही, प्रेरणा को माफी मांगते देख लेते हैं। वे प्रेम और प्रेरणा से सवाल पूछते हैं। गौतम, प्रेम पर राही को धोखा देना का इल्जाम लगाता है। वह अपनी सारी हदें पार कर देता है। ऐसे में प्रेम, गौतम को मारने दौड़ता है। हालांकि तभी अनुपमा आ जाती है।

अनुपमा को नहीं मिलेगा जवाब

अनुपमा, प्रेम और गौतम से सवाल पूछती है। न गौतम, अनुपमा के सवाल का जवाब देता है और न प्रेम। प्रेरणा भी अनुपमा के सवाल का जवाब देने से बचती है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa 13 February Written Update in Hindi Prem Prerna fight Anupamaa will start anu ki rasoi
;;;