
Anupamaa 13 Dec: प्रेम को गाड़ी से टक्कर मारेगा दिवाकर, राही का प्रोफेसर लाएगा लव ट्राएंगल ट्विस्ट
Anupamaa 13 December 2025: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) का फुल एपिसोड रिटेन अपडेट। जानिए शो में आगे आने वाले हैं कौन से दिलचस्प ट्विस्ट।
Anupamaa 13 December 2025 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के शनिवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि वरुण अपनी मां के इशारों पर चलते हुए भारती और अनुपमा के करीब आने की पूरी कोशिश करता नजर आएगा। हालांकि ना अनुपमा और ना ही भारती उसे खास भाव दे रही हैं। उधर राही को कॉलेज छोड़ते वक्त प्रेम रास्ते में उसके साथ थोड़ा रोमांटिक वक्त बिताएगा, लेकिन उसके बाद जो होगा, उसकी उम्मीद शायद ही दोनों में से किसी ने की थी। प्रेम जब कॉलेज पहुंचेगा तो राही प्रोफेसर दिवाकर उसे देख लेगा।
प्रेम को गाड़ी से टक्कर मारेगा दिवाकर
प्रेम क्योंकि राही को कॉलेज परिसर में ही करीब से पकड़ा होगा और उसे किस देने की बात कर रहा होगा तो यह बात दिवाकर को नागवार गुजरेगी। प्रोफेसर दिवाकर, जो कि राही को पसंद करता है, वो दूर अपनी गाड़ी में बैठा यह सब देख रहा होगा और दांत पीसने को मजबूर होगा। प्रेम अपनी पत्नी को कमर से पकड़ा होगा और उससे रोमांटिक हो रहा होगा लेकिन राही उसे छोड़ने को कह रही होगी। यह सब दिवाकर को बिलकुल रास नहीं आएगा और जैसे ही वह राही को छोड़ेगा, वह तेज रफ्तार गाड़ी से प्रेम की बाइक को टक्कर मार देगा।
प्रेम का दुश्मन बनेगा राही का प्रोफेसर
राही हड़बड़ाई हुई प्रेम की तरफ वापस दौड़ेगी। राही प्रेम को उठाएगी और दिवाकर माफी मांगेगा। वह कहेगा कि उसके एक्सेलरेटर के नीचे बॉटल आ गई थी, जिसकी वजह से वो ब्रेक नहीं लगा पाया। प्रेम और दिवाकर एक दूसरे से हाथ मिलाएंगे और प्रेम बताएगा कि कैसे राही पूरे वक्त अपने प्रोफेसर की ही बातें करती रहती है। जाते वक्त दिवाकर मन ही मन सोचेगा कि राही 2 दिन नहीं आई तो उसका जीना मुश्किल हो गया था, अब अगर वो प्रेम को इस तरह उसके साथ देखेगा तो वह कैसे बर्दाश्त कर पाएगा।
रजनी के सामने आएगा यह शॉकिंग सच
इधर यह सब चल रहा होगा और उधर रजनी अपने कॉलेज फ्रेंड पराग कोठारी को कॉल लगा देगी। पराग कोठारी के साथ बातचीत में रजनी को पता चलेगा कि प्रेम असल में पराग का बेटा है। वह मुश्किल में पड़ जाएगी और सोचने लगेगी कि आखिर उसे यह कैसे समझ में नहीं आया कि प्रेम कोठारी, अनुपमा का दामाद असल में पराग का बेटा है। वह सोचने लगेगी कि कहीं उसने जो कुछ किया है उसके बारे में अनुपमा को ना पता चल जाए। यह डर उसे अंदर ही अंदर खाए जा रहा है। देखना होगा कि कहानी में आगे क्या ट्विस्ट आएंगे।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




