Anupamaa 12 July: अनुपमा को मिलेगा बापूजी का साथ, लीला को याद दिलाएंगे वो दिवाली

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa 12 July 2026 Written Update: अनुपमा जब परिवार को अपने सपनों का घर लेने के बारे में बताएगी तो तोषू-पाखी समेत लीला भी उसके खिलाफ हो जाएगी और ताने मारेगी, तब बापूजी उसके सपोर्ट में खड़े होंगे।

Anupamaa 12 July 2026 Written Update

Anupamaa 12 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के रविवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि शाह निवास में राही वाले मुद्दे पर चर्चा चल रही होगी। अनुपमा इस बात से बहुत नाराज होगी कि राही ने इतनी आसानी से प्रेम को माफ कर दिया। बापूजी समझाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह अपनी खुद की जिंदगी के तजुर्बों का उदाहरण देते हुए समझाएगी कि ऐसे में औरत को बाद में क्या कुछ सहना पड़ता है। दिग्विजय अनुपमा का साथ देगा और बाद में देर-रात उसका मूड अच्छा करने के लिए जलेबी रबड़ी लेकर आएगा। उधर कोठारी मेंशन में अपने परिवार की हालत देखकर वसुंधरा कोठारी बहुत नाराज होगी।

अनुपमा को सहने होंगे तोषू-पाखी के तंज

वसुंधरा प्रेम और राही के लिए आटे की लपसी बनाएगी। दोनों इस लपसी को खाने के बहाने एक दूसरे के करीब आएंगे। अगली सुबह अनुपमा के साथ-साथ राही और प्रेम के लिए भी काफी पॉजिटिव होगी। लेकिन फिर छिड़ेगी प्रॉपर्टी की बात। अनुपमा जब बापूजी और दिग्विजय के साथ बैठी सुबह की चाय का लुत्फ ले रही होगी, तब उसी दौरान वह अखबार में घर खरीदने का विज्ञापन देखेगी। वह बापूजी को हिचकते हुए अपने दिल की बात बताएगी और कहेगी कि वह चाहती है कि एक दरवाजा ऐसा हो जो उसके कहने पर खुले और उसके कहने पर बंद हो। पाखी-तोषू ये बातें सुन लेंगे और अपनी मां का मजाक उड़ाएंगे।

दिग्विजय देगा दोनों बदतमीजों को जवाब

तोषू कहेगा कि आप पहले एक जगह ठहरना सीख लीजिए, घर खरीदने के लिए एक जगह रुकना आना चाहिए। आप तो आज यहां हैं, कल मुंबई और परसों गोवा। पाखी कहेगी कि मम्मी घर खरीदने में और बाजार से लौकी खरीदने में फर्क होता है। लीला भी ताना मारेगी और कहेगी कि चुपचाप इसी घर में रह और संतोष से रहना सीख। पाखी जवाब देगी कि बंजारों का घर नहीं होता। दिग्विजय पाखी-तोषू को जवाब देगा कि तुम्हारी हालत उन बच्चों जैसी है जो खुद कुछ नहीं कर पाते तो क्लास में किसी को कुछ अच्छा करते देख खुश नहीं हो पाते हैं।

बापूजी याद दिलाएंगे लीला को वह दिवाली

अनुपमा भी लीला को जवाब देगी और कहेगी कि ये सब बातें कहना उन लोगों के लिए आसान होता है जो एक लाइन में तीन बार यह जताते हैं कि यह उनका घर है। आप मुझे अपने घर में रहने की जगह दे रही हैं इसके लिए बहुत शुक्रिया, लेकिन औरतों को हमेशा यह सिखाया जाता है कि उनका ससुराल उनका घर है, लेकिन उन्हें कोई अपना घर बनाना नहीं सिखाता। काश मैंने राही को सिखाया होता, तो आज उसके साथ यह सब नहीं हो रहा होता। बापूजी भी अनुपमा का साथ देंगे और लीला को वह वक्त याद दिलाएंगे जब दिवाली पर उसने अपने ही पति को घर से निकाल बाहर किया था। शो में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।