Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa 12 January Episode Social Media Reaction in Hindi people called Anupamaa sherni seeti maar performance
अनुपमा के 12 जनवरी के एपिसोड का सोशल मीडिया रिएक्शन, वायरल हुए 2 सीन, लोग बोले- सोचो रजनी का क्या होगा

अनुपमा के 12 जनवरी के एपिसोड का सोशल मीडिया रिएक्शन, वायरल हुए 2 सीन, लोग बोले- सोचो रजनी का क्या होगा

संक्षेप:

Anupamaa Social Media Reaction: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के 12 जनवरी के एपिसोड को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। वे रुपाली गांगुली की तारीफ कर रहे हैं।

Jan 12, 2026 11:02 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa 12 January Review: ‘अनुपमा’ के आज (12 जनवरी) के एपिसोड के दो सीन सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं। पहले सीन में अनुपमा, गौतम को उसकी असली औकात याद दिलाती नजर आ रही है। दरअसल जब गौतम कहता है, ‘अपने बच्चे पर हक जताना मेरा हक है और गौतम गांधी अपना हक लेकर रहेगा।’ तब अनुपमा भड़क जाती। अनुपमा ऊंची आवाज में कहती है, ‘ए…हल्का! अपनी लिमिट में रह, नहीं तो मेरा दिमाग खराब हो जाएगा। लिमिट में हां…लिमिट में।’

दूसरा सीन

दूसरा सीन जो लोगों को पसंद आ रहा है उसकी शुरुआत में अंश, प्रार्थना को अपने साथ शाह हाउस लेकर जाने की कोशिश करता है। गौतम, प्रार्थना का हाथ पकड़ लेता है और उसे जाने नहीं देता है। ऐसे में अनुपमा बीच में आती है और गौतम का हाथ पकड़ लेती है। अनुपमा, गौतम से कहती है, ‘हाथ छोड़ गौतम गांधी। वरना खरेखर (सचमें) तोड़ दूंगी।’ गौतम डर जाता है और प्रार्थना का हाथ छोड़ देता है। लेकिन अनुपमा, गौतम का हाथ नहीं छोड़ती है। वह गौतम का हाथ मोड़ने की कोशिश करती है। मोटी बा डर जाती हैं और बीच में आकर गौतम का हाथ छुड़वाती हैं।

क्या बोल रहे हैं लोग?

अनुपमा के इन दोनों सीन्स की तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि अनुपमा का शेरनी अवतार उन्हें हमेशा पसंद आता है, लेकिन इस बार इसका मजा दोगुना हो गया। वे इसे रुपाली गांगुली का सीटी मार परफॉर्मेंस बता रहे हैं। एक ने लिखा, ‘बस अनुपमा के इसी तेवर के कारण हमें शो पसंद आता है।’ दूसरे ने लिखा, ‘गौतम का ये हाल हुआ है सोचो रजनी का क्या होगा।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;