Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa 12 January 2026 Written Update Anu to Fight Alone against Gautam and Parag Kothari
Anupamaa: अनुपमा अकेली ही याद दिलाएगी छठी का दूध, वसुंधरा-गौतम और पराग होंगे एक तरफ

Anupamaa: अनुपमा अकेली ही याद दिलाएगी छठी का दूध, वसुंधरा-गौतम और पराग होंगे एक तरफ

संक्षेप:

Anupamaa 12 January 2026: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के सोमवार के एपिसोड में आपको हाई वोल्टेज तमाशा देखने को मिलेगा। अनुपमा की वसुंधरा, गौतम और पराग से तगड़ी बहस होगी।

Jan 12, 2026 05:27 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa 12 January 2026 Full Episode: टीवी सीरियल अनुपमा के सोमवार के एपिसोड में एक स्ट्रॉन्ग मैसेज छिपा होगा। वसुंधरा कोठरी बातों ही बातों में अनुपमा का मजाक उड़ाएगी और उनसे अपने दिमाग की जांच करवाने को कहेगी। मोटी बा अनुपमा को मनोरोगी बताएगी और उसकी मानसिक स्थिति का मजाक उड़ाएगी। अनुपमा सख्त लहजे में वसुंधरा कोठारी की दोगली सोच पर उसे लताड़ेगी और बताएगी कि कैसे उसने चुटकी में गौतम की इतनी बड़ी गलती को माफ कर दिया, लेकिन अपने ही बच्चों की गलतियों को सीने से लगाए बैठी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वसुंधरा को 5 पन्नों का भाषण सुनाएगी अनुपमा

अनुपमा बार-बार दिमागी मरीजों का मजाक उड़ाए जाने को लेकर वसुंधरा कोठारी को पांच पन्नों का भाषण सुनाएगी। एपिसोड में दिमागी मरीजों का मजाक बनाए जाने को लेकर सीख दी गई है कि कैसे उनकी समस्या बहुत गंभीर होती है लेकिन लोग उन्हें हल्के में लेते हैं। अनुपमा ख्याति का उदाहरण देते हुए कहेगी कि आर्यन की मौत के बाद पराग और ख्याति मुस्कुराना भूल गए थे। अनुपमा अंश और प्रार्थना से माफी मांगती है कि उनकी गोद भराई खराब हो जाने के लिए माफी मांगती है, लेकिन वसुंधरा को इस बात का मलाल तक नहीं।

बच्चे की बात को लेकर होगा तगड़ा हंगामा

सोमवार के ही एपिसोड में जब यह मुद्दा थोड़ा शांत होगा तो वसुंधरा एक नया बखेड़ा खड़ा कर देगी। वह कहेगी कि होने वाली मां को तोहफे देने का वक्त आ गया है। गौतम आगे बढ़ते हुए कहेगा कि पहला तोहफा वो देगा। वो प्रार्थना की गोद में एक बॉक्स रख देगा जिसमें कुछ कागज होंगे, इन कागजों पर लिखा होगा कि प्रार्थना मां बनने के बाद बच्चा कोठारियों को सौंप देगी। इसी बात को लेकर फिर एक बार तमाशा खड़ा हो जाएगा। और सहन न कर पाने के चलते, इमोशनली टूट चुकी प्रार्थना ऐलान कर देगी कि अंश ही उसके बच्चे का एकमात्र पिता होगा।

ये भी पढ़ें:Spoiler Alert: खुलने वाला है अभिरा का यह राज! कृष ने चोरी छिपे सुन ली सारी बातें
ये भी पढ़ें:गौतम और दिवाकर ने मिलाया हाथ, राही के चरित्र पर उठेगा सवाल

अकेली सबको नानी याद दिला देगी अनुपमा

मामला बिगड़ने लगेगा और अनुपमा बीच में आकर मामला संभालेगी। वसुंधरा कोठारी और गौतम एक हो जाएंगे और तब अंश कमजोर पड़ने लगेगा। इस पर अनुपमा बीच में आएगी और बचाव करेगी। अपनी मां को अकेला देखकर पराग कोठारी भी वसुंधरा कोठारी की तरफ हो जाएगा और तब शुरू होगा वो मुकाबला जिसमें अनुपमा अकेली ही वसुंधरा, गौतम और पराग समेत राही से भी मुकाबला करती नजर आएगी। शो का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार रहने वाला है। यह टक्कर आपको रोमांच से भर देगी, शो के अपकमिंग एपिसोड के बारे में जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।