Spoiler Alert: अनुपमा पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, शो में आने वाले हैं ये 3 धमाकेदार ट्विस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa 11 May Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। शो का नया प्रोमो वीडियो कहानी में आगे हाई वोल्टेज ड्रामा प्रॉमिस कर रहा है।

Spoiler Alert: अनुपमा पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, शो में आने वाले हैं ये 3 धमाकेदार ट्विस्ट

Anupamaa 11 May 2026 Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इस स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा पर अचानक मुसीबतों पर पहाड़ टूट पड़ेगा। एक तरफ वहुंधरा और गौतम मिलकर अनुपमा को वापस सड़क पर लाने और उसका सपना तोड़ने की भरसक कोशिश करेंगे, दूसरी तरफ किस्मत भी अपना खेल खेलेगी। अुपमा को अचानक पता चलेगा कि उसे घर खाली करना होगा और उसके पास अभी सिर छिपाने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। बापूजी की भी तबीयत बिगड़ती दिखाई गई है।

अनुपमा के सिर से छिन जाएगी छत

अनुपमा रेस्त्रां में दिग्विजय से कुछ बात कर रही होगी कि अचानक दरवाजे पर आहट होगी। वह देखेगी तो दरवाजे पर उसका मकान मालिक खड़ा होगा। अनुपमा उसे सम्मान के साथ अंदर बुलाएगी। बातचीत के दौरान पता चलेगा कि अनुपमा के सिर से अचानक छत छिन गई है। मकान मालिक बताएगा कि मैंने आपसे कहा था ना कि आप जब तक चाहें उस घर में रह सकती हैं। क्या है कि नया किराएदार मिल गया है। वह कहेगा कि आपको वह घर खाली करना होगा। अनुपमा पूछेगी कितने दिनों में तो उसे जवाब मिलेगा- दो दिन में। अनुपमा और दिग्विजय के पांव तले जमीन खिसक जाएगी।

गौतम-वसुंधरा चलेंगे ये घटिया चाल

क्योंकि उनके पास रहने का ठिकाना नहीं है। वे पहले ही कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और अब अचानक उनका आशियाना भी उनसे छिन गया है। उधर वसुंधरा कोठारी और गौतम गांधी की चाल रंग दिखाने लगी है। गौतम गांधी के भेजे गुंडे अनुपमा के इस नए रेस्त्रां का भी वही हश्र करने आए होंगे जो उन्होंने 'अनु की रसोई' का किया था। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एक चेहरा ढांके हुए शख्स लव यू जिंदगी कैफे में घुलकर गैस की पाइपलाइन काट देगा। इसी बीच हंसमुख को वहां से गुजरते वक्त कुछ गड़बड़ लगेगी।

हंसमुख शाह के सिर पर लगेगी चोट

बापूजी को लगेगा कि रेस्त्रां का दरवाजा इतनी देर रात खुला क्यों है। वो अंदर जाकर सभी चीजें देख ही रहे होंगे कि अनुपमा वहां पहुंच जाएगी। अनुपमा को रात को नींद नहीं आ रही होगी, लिहाजा वह कैफे की तरफ पहुंच गई होगी। अब अनुपमा और बापूजी रेस्त्रां में खड़े होंगे और रात का अंधेरा होगा। लाइट कट गई होगी और दोनों साथ में लाइट कटने और गैस की स्मेल का कारण ढूंढ़ने लगेंगे। कुछ ही देर में उन्हें अहसास होगा कि उन्हें बाहर से किसी ने बंद कर दिया है। इस दौरान ही दिग्विजय और लीला भी गैस की स्मेल पाकर रेस्त्रां पहुंच जाएंगे। दिग्विज दरवाजा तोड़कर अंदर घुसेगा, लेकिन इस दौरान बापूजी को चोट लग जाएगी और वह जमीन पर गिर पड़ेंगें।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।