Anupamaa: भूतिया हवेली में अनुपमा का पहला दिन, गौतम के लीगल नोटिस से कांपे दोनों परिवार!
Anupamaa 11 March 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल की कहानी अब दो पटरियों पर चल रही है, एक तरफ जहां अनुपमा गोवा में अपनी नई शुरुआत कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इधर शाह और कोठारी निवास में अलग गफलत चल रही है।

अनुपमा सीरियल के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पॉल की वजह से अनुपमा एक बार फिर बेघर हो जाएगी। मकान मालिक बिना किसी नोटिस के अनुपमा का सारा सामान घर से बाहर फेंक देगा। अनुपमा मिन्नतें करेगी, लेकिन पॉल उसे 'बाहरी औरत' बताकर वहां से जाने के लिए मजबूर कर देगा। सड़क पर आई अनुपमा को समझ नहीं आएगा कि वह छोटी जया को लेकर कहां जाए। इसी बीच जया की तबीयत खराब हो जाएगी क्योंकि उसने बिना सोचे-समझे इमली खा ली थी। तब एक नेकदिल डॉक्टर अनुपमा की मदद को आगे आएगा और उसे अपने एक दोस्त के घर रहने का ऑफर देगा। अनुपमा को शुरू में समझ नहीं आएगा कि क्या करे, लेकिन उसके पास कोई और चारा भी नहीं होगा।
अंश को उसकी बेटी से दूर कर देगा गौतम
इधर कोठारी हाउस में ख्याति का बर्थडे मनाया जाएगा, जहां वसुंधरा सबके सामने राही और प्रेम के रिश्तों पर सवाल उठाएगी। वह प्रेरणा को लेकर दोनों को चेतावनी देगी कि वह उनकी जिंदगी में सब उथल-पुथल कर सकती है। लेकिन आज के एपिसोड में सबसे बड़ा झटका गौतम देगा। गौतम कोर्ट का ऑर्डर लेकर पहुंचेगा और ऐलान करेगा कि अब अंश अपनी बेटी प्रांशी से कभी नहीं मिल पाएगा। वह सबको बताएगा कि राही चुपके से प्रांशी को अंश से मिलवाने ले गई थी। इस खुलासे के बाद कोठारी और शाह परिवार के बीच कड़वाहट और ज्यादा बढ़ जाएगी।
प्रार्थना के बाद अब अंश को होगा इस लड़की से प्यार?
शाह हाउस में जस्सी सबको टीवी पर आने का लालच देकर डांस रिहर्सल करवाएगी। लीला को यह सब बिल्कुल पसंद नहीं आएगा, लेकिन उसे भी टीवी पर आने का लालच होगा। पारितोष भी जस्सी के इशारों पर नाचने को मजबूर होगा। इस दौरान जस्सी और अंश की बढ़ती नजदीकियां लीला को खटकने लगेगी। लीला को डर है कि कहीं जस्सी और अंश के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ और न शुरू हो जाए। शाह परिवार के हंसी-मजाक के पीछे एक बड़ा तूफान आने की आहट साफ दिखाई दे रही है। लेकिन इस बार यहां बिगड़ते हालातों को संभालने के लिए अनुपमा नहीं है।
सावी विला का रहस्य और नए चेहरों की एंट्री
एपिसोड के आखिर में आप देखेंगे कि डॉक्टर अपने जिस दोस्त के घर अनुपमा को भेजेगा, वह घर कोई और नहीं बल्कि वही भूतिया 'सावी विला' होगा। अनुपमा और जया डरते-डरते उस विला के भीतर कदम रखेंगे। वहां पहुंचते ही अनुपमा के होश उड़ जाएंगे क्योंकि उसे वहां कुछ नए और अंजान चेहरे दिखाई देंगे। आखिर सावी विला में कौन रह रहा है? क्या ये नए लोग अनुपमा की जिंदगी में नई मुसीबत लाएंगे या फिर उसकी किस्मत बदल देंगे? यह देखना काफी दिलचस्प होगा। सीरियल के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


