Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa 11 January 2026 Written Update Diwakar to reach in Prarthana Godbharai
Anupamaa 11 Jan: प्रार्थना की गोदभराई में आ धमकेगा दिवाकर, पाखी को अकेला पाकर करेगा हद पार

Anupamaa 11 Jan: प्रार्थना की गोदभराई में आ धमकेगा दिवाकर, पाखी को अकेला पाकर करेगा हद पार

संक्षेप:

Anupamaa 11 January 2026: पाखी अपने बॉयफ्रेंड दिवाकर को जब प्रार्थना की गोदभराई वीडियो कॉल पर दिखाएगी तो वह यहां पर राही को देख लेगा। दिवाकर बिना बताए सीधा कोठारी मेंशन आ पहुंचेगा।

Jan 11, 2026 03:35 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa 11 January 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के रविवार के एपिसोड में कहानी काफी दिलचस्प अंदाज में आगे बढ़ने वाली है। गोदभराई की रस्म के दौरान गेम्स और डांस होंगे और इस बीच फिर एक बार गौतम गांधी को उसकी हैसियत दिखाई जाएगी। एक गेम में बावजूद इसके कि वसुंधरा कोठारी अपने जमाई जी गौतम गांधी को सपोर्ट कर रही होंगी, लेकिन फिर भी बाजी अंश ही मारेगा। परिवार के बाकी सदस्य भी गेम्स में खूब मस्ती करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोठारी मेंशन जा पहुंचेगा प्रोफेसर दिवाकर

वीडियो कॉल पर पाखी अपने बॉयफ्रेंड दिवाकर को शादी की रस्में दिखाएगी और वह जब वीडियो कॉल पर राही को डांस करते देखेगा तो सीधा पराग कोठारी के घर पहुंच जाएगा। दिवाकर को देखकर पाखी घबरा जाएगी, लेकिन प्रोफेसर उसे यह कहकर शांत करेगा कि वह वीडियो कॉल पर उसे देखकर रह नहीं पाया। इस पर पाखी कहेगी कि लेकिन वो तो वीडियो कॉल पर डांस कर ही नहीं रही थी। तो दिवाकर बात पलटेगा और कहेगा कि इसीलिए तो, वह उसे डांस करते देखना चाहता था।

ये भी पढ़ें:गौतम के होश ठिकाने लाएगी अनुपमा, चॉल गिराने पहुंचेंगे बिल्डर के लोग, होगा तमाशा

पाखी-दिवाकर को इंटीमेट होते पकड़ेगी अनु

हद तो तब हो जाएगी जब दिवाकर और पाखी दिवाकर वहीं कोठारी मेंशन में एक सुनसान कोना पकड़कर लिपलॉक करने लगेंगे। अनुपमा अचानक से नोटिस करेगी कि उसकी बेटी पाखी गायब है। वह जाकर बाहर देखेगी तो पाखी दिवाकर के साथ इंटीमेट लम्हे बिता रही होगी। अनुपमा जाकर पाखी और दिवाकर दोनों को जमकर लताड़ेगी, वह दिवाकर को वहां से चले जाने को कहेगी और पाखी को अहसास दिलाएगी कि वो राही, माही और परी के ससुराल में है। पाखी को लेकर जब अनुपमा जा रही होगी तो वहीं पर वसुंधरा कोठारी खड़ी दिख जाएगी।

पराग को पहली बार पता चलेगी यह बात

वसुंधरा दोनों पर तंज कसेगी, लेकिन अनुपमा किसी तरह सिचुएशन मैनेज करेगी। इस सबके अलावा जब अनुपमा की मुलाकात अकेले में ख्याति से होगी तो वह फिर एक बार चॉल और पराग की बिजनेस वाली बात कहते-कहते रुक जाएगी। अनुपमा का शक गहराने लगेगा। इस सबके अलावा पराग और प्रेरणा की मुलाकात होगी और पहली बार वसुंधरा और पराग को यह अहसास होगा कि मां-बेटी के बीच बिलकुल भी नहीं बनती है। लेकिन उसकी वजह से आगे कहानी में क्या मोड़ आएंगे, यह हमें अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।