Anupamaa 11 Feb: कपिल को वसुंधरा से पिटवाएगी कीर्ति, अनुपमा बचाएगी घर के जमाई की जान

Feb 11, 2026 05:26 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa 11 Feb 2026 Episode: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल के बुधवार के एपिसोड में कहानी दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। फिर एक बार वसुंधरा और अनुपमा के बीच टक्कर का माहौल बनता नजर आ रहा है।

Anupamaa 11 Feb: कपिल को वसुंधरा से पिटवाएगी कीर्ति, अनुपमा बचाएगी घर के जमाई की जान

टीवी सीरियल अनुपमा के बुधवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि पराग अपनी पत्नी ख्याति को यह बताएगा कि कीर्ति बचपन से ही झूठ बोलती रही है। उधर अनुपमा को पहले ही इस बात का अंदाजा हो चुका है कि कीर्ति बस मगरमच्छ के आंसू बहाती है और असल में उसकी जिंदगी वैसी नहीं है जैसी वो दुनिया को दिखाती है। लेकिन क्योंकि कपिल एक मर्द है और उसकी दुनिया सुनने को तैयार नहीं है, इसलिए वह डरा हुआ रहता है कि कानून भी उसकी पत्नी का साथ देगा और वह बुरी तरह फंस जाएगा।

कपिल और कीर्ति में होगा झगड़ा

सीरियल के 11 फरवरी 2026 के एपिसोड में आप देखेंगे कि कीर्ति जब अचानक कमरे में दाखिल होगी तो कपिल उस पर बहुत गुस्सा करेगा। होगा यह कि कपिल को पता चलेगा कि कीर्ति ने जाकर उसकी मां को बहुत भला-बुरा कहा है और पैसे भी छीन लाई है। कपिल अपनी पत्नी से कहेगा कि उसने ऐसा क्यों किया? कपिल कहेगा कि जितने पैसे उसने अपनी मां को दिए थे उतने तो कीर्ति आए दिन पार्लर जैसी चीजों में खर्च कर देती है। कपिल बताएगा कि उसकी मां कीर्ति की इस हरकत के बाद वृद्धाश्रम से भी भाग गई है।

वसुंधरा मारेगी जोरदार थप्पड़

कपिल जब कहेगा कि उसे अपनी मां की फिक्र हो रही है, वो ना जाने कहां होंगी। इस पर कीर्ति बजाए सांत्वना देने के कपिल को भला बुरा कहने लगेगी। कीर्ति कपिल की मां के लिए इतनी खराब-खराब बातें कहेगी कि उससे सहा नहीं जाएगा और वह हाथ उठा देगा। लेकिन ठीक उसी वक्त सीन में वसुंधरा कोठारी की एंट्री होगी। वह कपिल का हाथ रोक लेगी और कपिल को जोरदार थप्पड़ मारेगी। वसुंधरा कोठारी कहेगी कि कपिल की हिम्मत कैसे हुई उसकी बेटी पर हाथ उठाने की। वसुंधरा कपिल को जमकर खरी खोटी सुनाएगी और कीर्ति को ले जाएगी।

अनुपमा बचाएगी कपिल की जान

नतीजा यह होगा कि कपिल सबके सामने बेइज्जत होकर टूट जाएगा। इतना अपमान और रोज-रोज की जिल्लत से तंग आकर वह आत्महत्या करने का फैसला करेगा। दरवाजे पर ही खड़ी अनुपमा कपिल को समझाने जाएगी तो वह उसे बाहर जाने और कुछ भी ना कहने को कहेगा। अनुपमा के जाते ही कपिल दरवाजा बंद करेगा और इससे अनुपमा को शक होगा कि कुछ गड़बड़ है। वह वापस जाएगी तो देखेगी कि कपिल सुसाइड करने की कोशिश कर रहा है। अनुपमा कपिल की जान बचाएगी और उसे हिम्मत देगी। आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।