Anupamaa: अनुपमा की वजह से टूटेगी राही-प्रेम की शादी? प्रेरणा लगाएगी अनु पर ये गंभीर आरोप!

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa 11 April 2026 Full Episode: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

Anupamaa: अनुपमा की वजह से टूटेगी राही-प्रेम की शादी? प्रेरणा लगाएगी अनु पर ये गंभीर आरोप!

टीवी सीरियल अनुपमा के शनिवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम अपने नए रेस्त्रां की ओपनिंग को लेकर बहुत एक्साइटेड होगा। वह अनुपमा से रेस्त्रां की पूजा करने और दीवार पर अपने हाथों के निशान बनाने की विनती करेगा। अनुपमा यह सब देखकर सन्न रह जाएगी। प्रेम की आंखों में आंसू आ जाते हैं क्योंकि जिस रेस्त्रां में आज लोगों की भीड़ होनी चाहिए थी, वहां सिर्फ वो 2 लोग खड़े हैं। प्रेम खुद को लूजर कहेगा और अनुपमा से कहेगा कि उसने उसकी ईमानदारी के लिए प्रेम का सबसे बड़ा सपना तोड़ दिया।

वसुंधरा देगी राही और अनुपमा को बर्बाद करने की धमकी

दूसरी तरफ कोठारी मेंशन में भी माहौल गर्म होगा। गौतम प्रेम का रेस्त्रां नहीं खुल पाने के लिए अनुपमा को जिम्मेदार ठहराएगा। दूसरे फैमिली मेंबर्स भी गौतम की हां में हां मिला देंगे। वसुंधरा कोठारी का गुस्सा भी सातवें आसमान पर होगा। वह राही को चेतावनी देगी कि अगर प्रेम को कुछ भी हुआ, तो इसके लिए वह अनुपमा को कभी माफ नहीं करेगी। वसुंधरा साफ कहेगी कि आज जैसे प्रेम अपनी मां के सामने गिड़गिड़ा रहा है, एक दिन अनुपमा और राही उसके सामने भीख मांगेंगी।

अनुपमा से रिश्ता खत्म करेगी प्रेरणा, लगाएगी यह आरोप

रेस्त्रां में हुए ड्रामे के बाद प्रेरणा भी अनुपमा से बहुत ज्यादा नाराज होगी। वह अनुपमा पर वादा तोड़ने का आरोप लगाएगी और कहेगी कि एक रिपोर्ट की वजह से उसने प्रेम और उसका भविष्य बर्बाद कर दिया। प्रेरणा को लगेगा कि अनुपमा अपनी पुरानी दुश्मनी का बदला ले रही है। वह गुस्से में अनुपमा से सारे रिश्ते खत्म कर लेगी और उसे रेस्त्रां से बाहर जाने के लिए कहेगी। अनुपमा हैरान होगी कि जिस सच के लिए उसने इतनी बड़ी कुर्बानी दी, उसके लिए सब उसे ही धोखेबाज मान रहे हैं।

अनुपमा की वजह से टूटेगी राही और प्रेम की शादी?

घर लौटने के बाद भी प्रेम की हालत में सुधार नहीं होगा। वह खुद को कमरे में बंद कर लेगा और खुद को एक नाकाम इंसान होने के लिए कोसेगा। राही उसे कॉफी पिलाकर हिम्मत देने की कोशिश करती है, लेकिन प्रेम उससे भी मुंह मोड़ लेगा। राही और प्रेम के रिश्ते में पहले भी खटास आ चुकी है, लेकिन इस बार मामला अलग है। इस बार सभी राही और अनुपमा को गुनाहगार ठहरा रहे हैं और यह शादी खतरे में नजर आ रही है। राही अपनी मां से बहुत गुस्सा है, उधर अनुपमा घर पर बैठी सोच रही है कि राही कम से कम उसका साथ देगी। आज के एपिसोड में काफी सारा इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।