Anupamaa 10 May: खिसियानी बिल्ली सी हुई वसुंधरा की हालत, अपनी बहू ख्याति पर लगा देगी लांछन

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupamaa 10 May 2026 Full Episode: टीवी सीरियल अनुपमा के रविवार के एपिसोड में वसुंधरा कोठारी अपनी बहू ख्याति पर ही गंभीर आरोप लगा देगी। लेकिन फिर ख्याति भी पलटवार करेगी।

Anupamaa 10 May: खिसियानी बिल्ली सी हुई वसुंधरा की हालत, अपनी बहू ख्याति पर लगा देगी लांछन

Anupamaa 10 May 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के रविवार (10 मई) के एपिसोड की शुरुआत थोड़ी भावुक होगी। अनुपमा अपने पति अनुज की तस्वीर से बात करती नजर आएगी। वह अपने दिल की सारी तकलीफ और भड़ास इस तस्वीर के सामने निकाल देगी। वह राही की कही कड़वी बातों को याद करके फफक-फफक कर रोएगी। वह अनुज की तस्वीर से बात करते हुए यह भी कहेगी कि उसे राही पर हाथ उठाने का जरा भी पछतावा नहीं है, क्योंकि उसने एक बार नहीं, कई बार बदतमीजी की थी। अनुपमा कहेगी कि उसने पिछली बार तो राही की गलती माफ कर दी थी, लेकिन इस बार वह ऐसा नहीं कर पाएगी। अनुपमा खुद को बहुत ज्यादा अकेला महसूस करेगी और अनुज से वापस आकर उसका हाथ थामने को कहेगी।

खिसियानी बिल्ली सी हुई वसुंधरा की हालत

उधर कोठारी हाउस में भी चीजें सामान्य नहीं हैं। सुबह जब अनिल मोटी बा को देखेगा तो परेशान हो जाएगा। वह उनसे पूछेगा कि क्या वह पूरी रात जागती रही हैं? तो वसुंधरा बात को यहीं खत्म करने को कहेगी। वसुंधरा कहेगी कि शाह परिवार ने उसका जो अपमान किया वो उसे नहीं भूल सकती है। वसुंधरा की हालत खिसियानी बिल्ली की तरह होगी, वह किसी भी हालत में अनुपमा से बदला लेना चाह रही होगी। वह अनुपमा को ही गलत बताती रहेगी और अपनी गलती पर जरा भी गौर नहीं करेगी। गौतम भी अनुपमा के चरित्र पर सवाल उठाएगा। प्रेम बीच में दखल देते हुए कहेगा कि वह भले ही अनुपमा से नाराज है लेकिन इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं करेगा।

ख्याति पर घटिया आरोप लगाएगी मोटी बा

हालांकि गौतम गांधी को वसुंधरा कोठारी का पूरा सपोर्ट होता है। ख्याति जब अनुपमा का पक्ष लेती है तो वसुंधरा कोठारी उलटा उसे ही सुनाना शुरू कर देगी। वह कहेगी कि क्या ख्याति भी अनुपमा के नक्श-ए-कदम पर चलना चाह रही है। यह बात ख्याति को चुभ जाएगी, क्योंकि अप्रत्यक्ष रूप से वसुंधरा यह कहना चाह रही होगी कि क्योंकि ख्याति का पति पराग बाहर गया हुआ है, तो शायद ख्याति भी अनुपमा की तरह दूसरे मर्दों के करीब होना चाह रही है। इस पर ख्याति अपनी सास को करारा जवाब देगी। वह कहेगी कि पराग लंदन में रह रहा है लेकिन फिर भी आप उन्हें कहती रहती हैं कि वो अपनी पुरानी दोस्तों से मिलने चला जाया करे, ताकि मन लगा रहेगा।

बंद हो गए राही के दिमाग के दरवाजे?

वह उसे यह भी याद दिलाती है कि अनुज के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रुति का भी वसुंधरा ने अपने घर में स्वागत किया था। ख्याति, वसुंधरा से पूछती है कि वह सिर्फ अनुपमा और उसे ही क्यों ताने मारती है? राही बीच में उठ खड़ी होगी और कहेगी कि इस घर में बार-बार अनुपमा का नाम न लिया जाए, क्योंकि उसे अपनी मां के नाम से घिन आती है। ख्याति जब राही को समझाएगी तो उसके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ख्याति समझाएगी कि राही इस तरह सिर्फ अपने मन को तकलीफ दे रही है और जिस राह पर वो चल रही है, उस तरह वह धीरे-धीरे अपनी मां को खो देगी। हालांकि राही अपनी बेवकूफी और नफरत में कुछ समझने को तैयार नहीं है। सीरियल में आगे क्या उतार चढ़ाव आने वाले हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।