Anupamaa 10 March: अनुपमा सुलझाएगी यह भूतिया रहस्य, गौतम बना प्रांशी का हानिकारक बापू
Anupamaa 10 March 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का मंगलवार का एपिसोड शो की एक नई शुरुआत लेकर आने वाला है। तो चलिए जानते हैं लीप के बाद गोवा में कैसी चल रही है अनुपमा की जिंदगी।

अनुपमा सीरियल में आज रात लीप के बाद एक बिल्कुल नई शुरुआत देखेंगे। अनुपमा अब गोवा के सालगोंडा गांव में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रही है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा एक साइकिल रेस में हिस्सा लेती है। वह यह रेस हर हाल में जीतना चाहती है क्योंकि उसे अपनी सहेली देविका की बेटी जया को पिकनिक पर भेजने के लिए पैसों की जरूरत है। देविका इस वक्त अमेरिका में किसी कानूनी पचड़े में फंसी है और जया की जिम्मेदारी अनुपमा पर है। हालांकि रेस के दौरान पाल नाम का एक आदमी बेईमानी करता है और अनुपमा को धक्का दे देता है, जिससे वह रेस हार जाती है।
प्रांशु का जन्मदिन और गौतम का गुस्सा
कहानी में अब एक लंबा लीप आ चुका है और प्रार्थना की बेटी प्रांशु अब 7 साल की हो गई है। अंश, राही और जस्सी मिलकर प्रांशु का जन्मदिन मनाते हैं। राही चोरी-छिपे प्रांशु को शाह हाउस लेकर आती है ताकि वह अंश के साथ वक्त बिता सके। लेकिन तभी वहां गौतम पहुंच जाता है और जमकर हंगामा करता है। गौतम को राही का प्रांशु को वहां लाना बिल्कुल पसंद नहीं आता। वह अंश को प्रार्थना की मौत के लिए ताना मारता है और अपनी बेटी प्रांशु को जबरदस्ती वहां से लेकर चला जाता है। राही अंश को यकीन दिलाती है कि वह उसे प्रांशु से मिलवाती रहेगी।
विला का रहस्य और पाल की नई धमकी
सालगोंडा में अनुपमा को स्नेहा नाम की एक महिला से चेतावनी मिलती है। स्नेहा उसे बताती है कि पाल से पंगा लेना ठीक नहीं है क्योंकि वह किसी को वहां काम नहीं करने देता। साथ ही वह अनुपमा को सावी विला से दूर रहने की सलाह भी देती है। मंदिर में जब राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापना होती है, तो पाल और अनुपमा का आमना-सामना होता है। पाल उसे शहर छोड़कर जाने की धमकी देता है, लेकिन अनुपमा डटकर मुकाबला करती है और कहती है कि वह जया के लिए यहीं रहेगी। अनुपमा को अब भी अपने पुराने जख्म याद आते हैं, लेकिन वह जया के लिए खुद को संभालती है।
अनुपमा-जया सुलझाएंगी विला की गुत्थी?
एपिसोड की आखिर में एक बड़ा ट्विस्ट आता है जब जया क्रिकेट खेलते हुए गलती से सावी विला के अंदर चली जाती है। गांव के बच्चे सावी विला के नाम से ही डरते हैं और वहां भूत होने की बात करते हैं। अनुपमा घबराकर जया को ढूंढते हुए वहां पहुंचती है। तभी जया अपनी बॉल के साथ बाहर आती है और कहती है कि वहां कोई भूत नहीं है, बल्कि वहां रहने वाला इंसान बहुत अच्छा है जिसने उसकी बॉल वापस कर दी। अनुपमा को समझ नहीं आता कि आखिर उस बंद हवेली के पीछे कौन है। क्या वहां अनुपमा का कोई पुराना दुश्मन छुपा है या कोई अपना? सीरियल की कहानी में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


